MP Weather Today: पचमढ़ी से ठंडा श्योपुर-ग्वालियर, 13° तक लुढ़का दिन का पारा, भोपाल-जबलपुर में चली बर्फ़ीली हवा

MP Weather Today: पचमढ़ी से ठंडा श्योपुर-ग्वालियर, 13° तक लुढ़का दिन का पारा, भोपाल-जबलपुर में चली बर्फ़ीली हवा


Last Updated:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक प्रदेश 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. 

भोपाल. मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के दो सप्ताह बाद भी बारिश का दौरा थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौरा जारी रहा. वहीं कुछ जगहों पर दिनभर बादलों ने अपना डेरा डाले रखा. इस दौरान ग्वालियर, रतलाम, बैतूल, धार, श्योपुर, शिवपुरी, रीवा और उमरिया जैसे जिलों में बारिश का दौर देखा गया. पिछले 24 घंटे के दौरान रतलाम में सबसे ज्यादा 3 इंच बारिश दर्ज हुई. वहीं ग्वालियर में ढाई इंच, शिवपुरी में डेढ़ इंच, दतिया में शव इंच, तो टीकमगढ़ में आधा इंच पानी बरसा.
दिन भर बादलों ने डेरा डाले रहा तो वहीं अंधेरा होते ही शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर देखा गया. वहीं इंदौर, उज्जैन, धार, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, देवास, रीवा, सतना, मंडला और छतरपुर जैसे जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई. बारिश के चलते कई जिलों के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई. ग्वालियर में दिन का तापमान करीब 13.2 डिग्री तक लुढ़ककर 19.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं श्योपुर में भी अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री तक गिरकर 20.4 डिग्री दर्ज हुआ.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में मौथा नामक बंगाल की खाड़ी में बना भयंकर चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश से टकरा चुका है. इसका असर आंध्र प्रदेश के कई हिस्से में देखने को मिलेगा. प्रदेश में भी तूफान का असर तेज बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है. साथ ही अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन बना हुआ है. वहीं एक अन्य ट्रफ पूर्व मध्य मध्य प्रदेश के ऊपर से होता हुआ गुजर रहा है. ऐसे में अगले 5 दिनों तक पूरे मध्य प्रदेश के जिलों में तेज बारिश का दौरा देखने को मिल सकता है.
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के अलग-अलग संभागों के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें श्योपुर, मुरैना, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, बुरहानपुर और पांढुर्णा जैसे जिले शामिल है.
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खंडवा – 31.5°C (सबसे ज्यादा), खरगोन/नरसिंहपुर – 29.8°C, इंदौर – 29.7°C, मंडला – 29.6°C, खजुराहो (छतरपुर) – 29.2°C
न्यूनतम तापमान: शिवपुरी – 16°C (सबसे कम), राजगढ़ – 17°C, दतिया – 17.9°C, नौगांव (छतरपुर) – 18°C, ग्वालियर – 18.1°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
इंदौर – 29.7°C
उज्जैन – 28°C
जबलपुर – 27.4°C
भोपाल – 25.4°C
ग्वालियर – 19.5°C

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

पचमढ़ी से ठंडा श्योपुर-ग्वालियर, 13° तक लुढ़का दिन का पारा, भोपाल-जबलपुर…



Source link