इंदौर में छोटी ग्वालटोली के सरवटे बस स्टैंड पर मिले बच्चे को मातृ छाया में रखा गया है। इधर पुलिस को पता चला कि उसे छोड़ने वाले युवक और युवती ने दो ऑटो रिक्शा का उपयोग किया है। पुलिस को जाने वाली ऑटो के नंबर नहीं मिले हैं।
.
टीमें आगे के फुटेज भी खंगाल रही है। हालांकि इस मामले में आसपास के जिलों को भी अलर्ट किया गया है कि किसी बच्चे की अपहरण का मामला दर्ज हुआ है या नही। ताकि आरोपी युवक युवती को लेकर जानकारी सामने आ सके।
टीआई संजू कामले ने नवजात बच्चे की जानकारी के लिए अलग अलग टीमें बनाई है। बुधवार को बच्चे को बाल कल्याण समिति ने मातृ छाया संस्था भेजने के बाद उसके परिजनों की जांच तेज की है। हालांकि पुलिस को रंजिश के साथ बच्चे के परिवार से बदला लेने के चलते रंजिश की बात सामने आ रही है।
आसपास के जिलो में दी जानकारी बच्चे को लेकर आसपास के जिलो में भी जानकारी भेजी गई है। जिसमें इंदौर के साथ उज्जैन, धार, सहित कई शहरों में बच्चे के अपहरण को लेकर जानकारी मांगी गई है। वहीं अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को इसके लिए कुछ जानकारी भी हाथ लगी है। लेकिन अफसर इस मामले में अभी कुछ नही कह रहे हैं।
जबलपुर में मिली बच्चे के अपहरण की जानकारी सूत्रों के मुताबिक ऐसे ही एक नवजात को लेकर जबलपुर जिले में भी गुमशुदगी का मामला सामने आया है। इंदौर पुलिस के अफसरों ने वहां से भी जानकारी मांगी है। पुलिस को शंका है कि बच्चे को कहीं बाहर से ही इंदौर लेकर आया गया है। हालांकि वह आसपास के प्रदेश से भी हो सकता है। पुलिस के मुताबिक परिजन मिलने के बाद भी उसकी डीएनए से ही पहचान कराई जाएगी।