बैतूल जिले की आठनेर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 50 लाख रुपए से अधिक कीमत की शराब जब्त की है। पुलिस ने पहले एक ट्रक से पानी की बोतलों के पीछे छिपाई गई 198 पेटी शराब पकड़ी और फिर आरोपी की निशानदेही पर एक घर से
.
पानी की बोतलों के पीछे छिपा रखी थी 198 पेटी शराब पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर भैंसदेही की ओर से आ रहे एक आयशर ट्रक (एमपी 13 जीबी 5573) को आठनेर में रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें पानी की बोतलों की पेटियों के बीच छिपाकर रखी गईं 198 पेटी अंग्रेजी शराब मिली।
ड्राइवर गिरफ्तार, साथी फरार पुलिस ने ट्रक चालक राजेंद्र उर्फ राजा साहू (50) को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी किशोर आर्य मौके से भागने में सफल रहा।
आरोपी की निशानदेही पर घर से मिली 275 पेटी गिरफ्तार ट्रक चालक राजेंद्र से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि दो दिन पहले कुछ शराब की पेटियां ग्राम नेवरालोंडु निवासी मानिकराव धोटे के घर उतारी गई थीं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मानिकराव धोटे के घर दबिश दी और वहां से 275 पेटी देसी-अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 2406 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 22.68 लाख रुपए है।
दूसरे दिन फिर कार्रवाई, कुल 50 लाख से ज्यादा की शराब जब्त बुधवार को पुलिस ने इलाके में एक और ठिकाने पर छापा मारा और शराब की एक और बड़ी खेप जब्त की। इस कार्रवाई के बाद दो दिनों में जब्त की गई कुल शराब का मूल्य 50 लाख रुपए से अधिक हो गया है।
एक गिरफ्तार, 3 मुख्य आरोपी फरार फिलहाल, इस मामले में ट्रक चालक राजेंद्र साहू पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं, किशोर आर्य, मुकेश आर्य और मानिकराव धोटे अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है और जांच जारी है।
देखिए तस्वीरें…


