जैन दंपती को बांधकर सोना-चांदी के जेवर लूटे: घर में घुसकर पति-पत्नी को डेढ़ घंटे बंधक बनाए रखा – Shivpuri News

जैन दंपती को बांधकर सोना-चांदी के जेवर लूटे:  घर में घुसकर पति-पत्नी को डेढ़ घंटे बंधक बनाए रखा – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव में शुक्रवार रात चार नकाबपोश बदमाशों ने एक जैन दंपत्ति को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बदमाशों ने घर में घुसकर दंपत्ति के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

.

जानकारी के अनुसार, प्रकाश जैन और उनकी पत्नी रात करीब 12 बजे अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने दंपत्ति को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया।

पीड़ित प्रकाश जैन ने बताया कि वे गांव में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। बदमाशों को घर में कोई नगदी नहीं मिली, लेकिन वे उनके पुस्तैनी सोने की चेन, कान की बाली, बिछिया और मंगलसूत्र लूटकर ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर खनियाधाना थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link