बुरहानपुर में सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’: सिंधिबस्ती से लालबाग तक दौड़े युवा, सासंद बोले- भारत की विविधता ही उसकी शक्ति – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’:  सिंधिबस्ती से लालबाग तक दौड़े युवा, सासंद बोले- भारत की विविधता ही उसकी शक्ति – Burhanpur (MP) News


.

बुरहानपुर में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

दौड़ सिंधिबस्ती से रवाना होकर लालबाग सागर टावर पहुंचकर समाप्त हुई। अंत में फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दौड़ के दौरान लोगों ने फिटनेस व एकता का संदेश दिया।

सांसद बोले-भारत की विविधता ही उसकी शक्ति

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि भारत की विविधता उसकी आत्मा है, जिसे सरदार पटेल ने एक सूत्र में पिरोया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं और इसलिए ‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरुआत की गई।

पाटिल ने आगे कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत की महान विभूतियों में से एक थे। उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण समाहित थे और उन्होंने अपनी सूझबूझ से देश को एकता के सूत्र में बांधा।

‘रन फॉर यूनिटी’ में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

इस दौड़ में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद, विद्यार्थी, खिलाड़ी, कोच, शिक्षक, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और खेल विभाग के सदस्य शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने एकता और फिटनेस का संदेश दिया।



Source link