मंडला पुलिस को दिया CPR/BLS का प्रशिक्षण: पुलिसकर्मी, डायल-112 पायलट रहे मौजूद; डॉक्टर ने सिखाई विशेष तकनीक – Mandla News

मंडला पुलिस को दिया CPR/BLS का प्रशिक्षण:  पुलिसकर्मी, डायल-112 पायलट रहे मौजूद; डॉक्टर ने सिखाई विशेष तकनीक – Mandla News


सीपीआर कैसे देंगे इसकी जानकारी लेते पुलिसकर्मी।

मंडला पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग मंडला की संयुक्त टीम ने पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मियों और डायल-112 एफआरवी पायलटों/वाहन चालकों को BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट) और CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया।

.

इस प्रशिक्षण के दौरान जिला अस्पताल के डॉ. प्रवीण उईके (एम.डी.) ने प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थिति में घायल या अचेत व्यक्ति को प्राथमिक जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने की तकनीकें सिखाईं। इसका उद्देश्य पुलिस बल को घटनास्थल पर त्वरित राहत देने में सक्षम बनाना है, ताकि दुर्घटना या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में जनहानि को रोका जा सके।

प्रशिक्षण के बाद एसपी ने दिए निर्देश।

एसपी ने दिए निर्देश

प्रशिक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने एफआरवी पायलटों और पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा का अनिवार्य उपयोग करने और आवश्यकता पड़ने पर पीए सिस्टम का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया।

एसपी सकलेचा ने आम नागरिकों से शिष्ट और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने को कहा। साथ ही, एफआरवी वाहनों में उपलब्ध आपातकालीन उपकरणों और स्ट्रेचर का सही उपयोग समझने और सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पेट्रोलिंग पॉइंट्स के बीच नियमित मूवमेंट बनाए रखने पर भी बल दिया।

इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी (रेडियो) निरीक्षक के.जी. जगाती, डायल-112 प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (रेडियो) घनश्याम पुसाम, जिला सुपरवाइजर डायल-112 लोकेश सहित एफआरवी पायलट और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link