मऊगंज के पीएम श्री शहीद केदारनाथ कॉलेज में दो दिवसीय कॉलेज स्तरीय युवा उत्सव का शनिवार को समापन हुआ। 31 अक्टूबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
.
प्रतियोगिताओं में झलकी छात्रों की रचनात्मकता
युवा उत्सव के दूसरे दिन महाविद्यालय परिसर में वाद-विवाद, वक्तृता, प्रश्न मंच, शास्त्रीय एकल नृत्य, लोक एवं समूह नृत्य, कार्टूनिंग, स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग/मूर्तिकला और नाटक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी कला, वक्तृत्व कौशल और अभिव्यक्ति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर अनेक प्रस्तुतियों के दौरान छात्रों के जोश और उत्साह ने माहौल को जीवंत बना दिया।
विजेताओं को मिला सम्मान
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रमुख विजेताओं के नाम इस प्रकार रहे
- वाद-विवाद (पक्ष): अभिषेक शर्मा
- वाद-विवाद (विपक्ष): साक्षी द्विवेदी
- प्रश्न मंच: सत्यम शर्मा, अंकुश मिश्रा, प्रियंका कुशवाहा
- शास्त्रीय एकल नृत्य: साक्षी सेन
- लोक एवं समूह नृत्य: मान्यता द्विवेदी एवं टीम
- कोलाज: मुस्कान पाण्डेय
- कार्टूनिंग: विकास विश्वकर्मा
- स्पॉट पेंटिंग: काजल पटेल
- क्ले मॉडलिंग/मूर्तिकला: कोमल सोनी, जान्हवी दुबे, विकास विश्वकर्मा
- सुगम एकल नृत्य: साक्षी सेन
- वक्तृता: साक्षी द्विवेदी
- नाटक: छवि पाण्डेय एवं टीम

कार्यक्रम में मौजूद रहे प्राध्यापक और अतिथि
समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसडी पाण्डेय, हनुमना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भजनराम मौर्य, कार्यक्रम संयोजक प्रो. अनवर खान और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. विवेक पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. एन.डी. त्रिपाठी, डॉ. प्रकाश चन्द्र पटेल, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. रविशंकर द्विवेदी सहित अनेक प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

प्राचार्य बोले- ऐसे आयोजनों से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीश सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. एन.डी. त्रिपाठी द्वारा किया गया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।