सीहोर में युवक ने चाकू लहराकर बुजुर्ग को धमकाया; VIDEO: आरोपी पर पहले से दर्ज हैं केस – Sehore News

सीहोर में युवक ने चाकू लहराकर बुजुर्ग को धमकाया; VIDEO:  आरोपी पर पहले से दर्ज हैं केस – Sehore News


सीहोर में एक युवक द्वारा चाकू दिखाकर एक बुजुर्ग को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाइक सवार युवक बुजुर्ग से अभद्रता करते हुए उसे चाकू से डराता दिख रहा है।

.

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। इंदौर पुलिस भी इस युवक की तलाश कर रही है।

इस वीडियो को लेकर आमजन में पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की आपराधिक गतिविधियां चिंताजनक हैं।

थाना कोतवाली टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। हालांकि, पीड़ित पक्ष ने अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश कर रही है, जिसके खिलाफ कोतवाली में पहले भी मामले दर्ज हैं।



Source link