मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बहुती पुल के पास हुई। ग्राम बहेरा कोठार निवासी पप्पू प्रजापति (45), उमाशंकर प्रजापति (40) और शिवमोहन प्रजापति (21) बाइक से पैपख
.
बहुती पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन (क्रमांक MP17 ZD 6946) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया।
प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया कि हादसे में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर नईगढ़ी थाने लाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों में शिवमोहन प्रजापति की हालत नाजुक बताई जा रही है।


