Last Updated:
IND vs AUS 5th T20 Brisbane Weather forecast: भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवें टी20 मैच में बारिश का साया मंडरा रहा है. मैच वाले दिन गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. शाम के समय बारिश के ज्यादा चांस है. जिसके चलते मैच छोटा हो सकता है या रद्द होने की भी संभावना है. भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. अगर यह निर्णायक टी20 बारिश की वजह से रद्द हुआ तो फिर सीरीज भारत के नाम हो जाएगी.
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टी20 मैच पर बारिश का खतरा है. बारिश कर वजह से यह मैच कम ओवरों को हो सकता है या रद्द होने की भी संभावना है.ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में मुकाबला खेला जाना है. मैच वाले दिन शाम तक गरज के साथ बारिश और तेज बारिश का अनुमान है. भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है. अगर यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ तो फिर भारतीय टीम सीरीज जीत जाएगी. सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था वहीं तीसरा और चौथा टी20 भारत ने लगातार जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई.
मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक, ‘ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर शनिवार को बादल छाए रहने और बहुत गर्म होने, दोपहर में तेज हवाएं चलने और कुछ एरिया के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है.’ दिन का अधिकतम तापमान 32°C के आसपास रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 21°C रहेगा. दिन भर बारिश की 55% संभावना है. मैच के समय स्थानीय समयानुसार शाम 5:45 बजे टॉस होगा और शाम 6:15 बजे मुकाबला शुरू होगा. इस समय बारिश को लेकर जो पूर्वानुमान जताया गया है वह और भी चिंताजनक है.
भारत ऑस्ट्रेलिया पांचवें टी20 मैच पर बारिश का खतरा.
स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे आसमान में बादल छाए रहेंगे. तब बारिश की संभावना 47 प्रतिशत है. शाम 6 बजे गरज के साथ बारिश का अनुमान है.तब 51% बारिश की संभावना है. जबकि शाम 7-8 बजे बादल छाए रहेंगे. उस समय 49% बारिश की संभावना है. रात 9-10 बजे बारिश की संभावना बढ़कर 56-60% हो जाएगी. रात 11 बजे बादल छाए रहेंगे और 49% बारिश की संभावना है.
शाम ढलते ही बारिश तेज होने की आशंका है. इसलिए मैच के छोटा होने या रद्द होने की पूरी संभावना है. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि ब्रिस्बेन में तूफान कैसे आगे बढ़ता है.गाबा में ड्रेनेज सिस्टम आत्यधुनिक है. लेकिन लगातार बारिश दोनों टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. सूर्यकुमार यादव की टीम जीत के साथ अंत करना चाहेगी.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें