इंदौर में डीसीपी ने दिया CPR: रोड एक्सीडेंट में घायलों की जान बचाने की पुलिसकर्मियों को दी ट्रेनिंग – Indore News

इंदौर में डीसीपी ने दिया CPR:  रोड एक्सीडेंट में घायलों की जान बचाने की पुलिसकर्मियों को दी ट्रेनिंग – Indore News



रोड एक्सीडेंट में घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर उनकी जान बचाने के उद्देश्य से रविवार को ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को सीपीआर देने की ट्रेनिंग दी गई। ये ट्रेनिंग सेशन एमटीएच कम्पाउंड में किया गया। इस दौरान डीसीपी आनंद कलादगी ने भी सीपीआर दिया।

.

ट्रेनिंग के दौरान वी-वन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को हृदयगति रुकने की स्थिति में तुरंत किए जाने वाले सीपीआर के प्रत्येक चरण की जानकारी दी। साथ ही मॉक डेमो के माध्यम से बताया गया कि सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से पहले शुरुआती मिनटों में सही तरीके से सीपीआर देने से उसकी जान बचाई जा सकती है। इस दौरान प्राथमिक उपचार से जुड़े कई प्रश्नों के जवाब विशेषज्ञों द्वारा दिए। प्रोग्राम में मौजूद पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सीपीआर की प्रक्रिया को प्रैक्टिस कर सीखा और संकल्प लिया कि किसी भी आपात स्थिति में वे तत्काल प्राथमिक इलाज देकर लोगों की जान बचाने की हर संभव कोशिश करेंगे।



Source link