धान की कटाई के बाद भी खेत खाली नहीं रहेगा! बिना जुताई के हैप्पी सीडर से करें गेहूं की बुवाई, मुनाफा भी दोगुना

धान की कटाई के बाद भी खेत खाली नहीं रहेगा! बिना जुताई के हैप्पी सीडर से करें गेहूं की बुवाई, मुनाफा भी दोगुना


Last Updated:

Agriculture News: किसान अब रबी सीजन के लिए गेहूं की बुवाई में हैप्पी सीडर मशीन का उपयोग कर रहे हैं. यह आधुनिक यंत्र खेत की जुताई किए बिना ही गेहूं की बुवाई और पराली का निस्तारण एक साथ करता है. इससे नमी बनी रहती है.

Agriculture News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रबी सीजन में किसान अब गेहूं की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं. धान की कटाई के बाद खेत खाली पड़े हैं, लेकिन अब किसानों को पराली जलाने या अलग से निस्तारण की जरूरत नहीं पड़ेगी. आधुनिक कृषि यंत्र हैप्पी सीडर की मदद से किसान पराली का निस्तारण और गेहूं की बुवाई एक साथ कर सकते हैं.

सीधी जिले के उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास अधिकारी राजेश सिंह चौहान के अनुसार, पराली किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन जाती है. उसे जलाने पर रोक है, और निस्तारण में अतिरिक्त लागत लगती है. ऐसे में हैप्पी सीडर किसानों के लिए एक कारगर विकल्प है. यह मशीन खेत की जुताई किए बिना ही सीधे गेहूं की बुवाई कर देती है और साथ ही पराली को जमीन में ही मिला देती है.

कैसे काम करता है हैप्पी सीडर?
इस मशीन में खास प्रकार के ब्लेड लगे होते हैं, जो बीज बोने से पहले फसल अवशेषों को काटकर पीछे की ओर धकेल देते हैं. इससे बीज सही गहराई पर बोया जाता है और मशीन में पराली फंसती नहीं है.

किसानों को मिलेंगे कई फायदे
खरपतवार में 50 से 70% तक कमी आती है. खेत की नमी बरकरार रहती है, जिससे पानी की बचत होती है. मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है क्योंकि पराली मिट्टी में ही मिल जाती है. बुवाई की लागत कम होती है और प्रति एकड़ 10 हजार रुपए तक की बचत संभव है.

एक दिन में 8 एकड़ तक बुवाई
हैप्पी सीडर को चलाने के लिए 45-50 हॉर्स पावर के ट्रैक्टर की जरूरत होती है. यह मशीन एक दिन में 6 से 8 एकड़ तक बुवाई करने की क्षमता रखती है. बुवाई से पहले केवल इतना ध्यान रखना होता है कि कंबाइन से गिरी पराली को खेत में समान रूप से फैला दिया जाए, ताकि मशीन के फालों में कोई रुकावट न आए.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

homeagriculture

खेत खाली नहीं रहेगा! बिना जुताई के हैप्पी सीडर से करें गेहूं की बुवाई



Source link