सीहोर के दो छात्रों, आशिका जैन और अनंत प्रताप मेवाड़, का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता राज्य शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्कूल गेम्स के तहत होगी।
.
आशिका जैन का चयन 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका टीम में विकेटकीपर और बल्लेबाज के तौर पर हुआ है। उन्होंने विदिशा में हुई संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जहां उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
वहीं, अनंत प्रताप मेवाड़ का चयन 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग में मीडियम पेस गेंदबाज के रूप में हुआ है। उन्होंने अपनी प्रभावशाली गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। अनंत अब छतरपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आशिका जैन कक्षा 8वीं की छात्रा हैं, जबकि अनंत प्रताप मेवाड़ कक्षा 6वीं में पढ़ते हैं, दोनों ब्लू बर्ड स्कूल के स्टूडेंट्स हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को शहर के प्रसिद्ध क्रिकेट कोच चेतन मेवाड़ ने प्रशिक्षित किया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों और अभिभावकों ने दोनों छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।