बॉर्डर पार जाने नहीं देंगे..सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा डर गई थीं जेमिमा?

बॉर्डर पार जाने नहीं देंगे..सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा डर गई थीं जेमिमा?


Last Updated:

Jemimah Rodrigues Cheeky reply: भारतीय महिला टीम की मिडिल आर्डर बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हराया, इस वक्त वो ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट के लिए डब्ल्यूबीबीएल खेल रही हैं. वहां जाकर खेलने को लेकर उन्होंने मजाकिया बयान देकर चुटकी ली.

जेमिमा ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी मैच जिताऊ शतकीय पारी

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो शतकीय पारी खेली उस हमेशा याद रखा जाएगा. कमाल की बात ये कि जिस ऑस्ट्रेलिया को उन्होंने वर्ल्ड कप से बाहर किया उसी देश में वो इस वक्त टी20 लीग बिग बैश खेल रही हैं. वहां जाकर खेलने को लेकर जेमिमा ने चुटकी भी ली. उनसे पूछा गया कि जब ब्रिस्बेन हीट की टीम में वो शामिल हुईं तो स्वागत कैसे किया गया. इस पर जेमिमा ने कहा, मुझे तो लगा था वो मुझे बॉर्डर पार नहीं करने देंगे.

भारत ने विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिलाओं ने प्रोटियाज को 52 रनों से हराकर अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती. जेमिमा ने एक हफ्ते पहले टीम इंडिया के साथ महिला क्रिकेट विश्व कप जीता था. ऑस्ट्रेलिया गईं और 2025 टूर्नामेंट के लिए ब्रिस्बेन हीट की टीम में शामिल हुईं और रेनेगेड्स के खिलाफ पहला मैच खेला.

View this post on Instagram





Source link