Last Updated:
Surya Mangal Effect: इस साल नवंबर के महीने में सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं. मंगल की राशि में सूर्य का यह गोचर कुछ राशि वालो को जमकर लॉटरी लगा सकता है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया कि सूर्य का यह गोचर किन 3 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा.
उज्जैन. हिंदू धर्म में ग्रहों के हिसाब से राशि की गणना की जाती है. जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो शुभ और अशुभ परिणाम दोनों देता है. ग्रंथों में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा कहा जाता है. इस साल 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं. सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है. शास्त्रों में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है. सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को लाभ होगा. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे.
जानिए किन राशियों को होगा लाभ
सिंह – इस राशि के लोगों के लिए मंगल की राशि में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है. इस परिवर्तन से उन्नति और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. विदेश यात्रा की संभावना प्रबल है. लंबे समय से रुके दस्तावेज या वीजा संबंधी काम अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक रूप से यह समय लाभदायक रहेगा. नई इनकम के स्रोत मिल सकते हैं. कामकाज में भी उन्नति दिखेगी. साथ ही जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में थे, उन्हें नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.
वृश्चिक – इस राशि के जातकों को भी सूर्य के राशि परिवर्तन से बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे. पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद अब समाप्त होने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है.हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
धनु – इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहेगा. जो लोग शत्रु से परेशान हैं, वे शत्रु को परास्त करते नजर आएंगे. साथ ही पारिवारिक संपत्ति विवाद समाप्त हो जाएगा. घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. संतान इच्छुक दंपति को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है.जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सफलता का योग बनेगा.
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें