मध्य प्रदेश के उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य विधि महाविद्यालय के स्टूडेंट्स ने आज (सोमवार) एक अनोखे तरीके से अपनी नाराजगी जताई. शिक्षकों की कमी और लंबे समय से समाधान न मिलने के विरोध में छात्रों ने भैंस लेकर सम्राट विक्रमादित्य विधि महाविद्यालय और शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन किया. यह अनोखा प्रदर्शन देखते ही लोग हैरान रह गए. कई जगहों पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.