भोपाल में 27 साल की मॉडल की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। उसका प्रेमी सोमवार तड़के इंदौर रोड भैंसाखेड़ी के एक अस्पताल में युवती को छोड़कर भाग गया। युवती की मौत की सूचना डॉक्टरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की
.
युवती के परिजनों और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पीएम गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में कराया जा रहा है। मृतका के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। बॉडी पर प्राइवेट पार्ट सहित कंधे, चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।
प्रधान आरक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा (27) बीए फर्स्ट ईयर के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी। फिलहाल मॉडलिंग के साथ एक कैफे में काम करती थी और कासिम नाम के युवक के साथ रिलेशन में थी। कासिम उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भाग गया। अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।