BCCI जल्द करने वाला है बड़ा ऐलान, पहली बार टीम इंडिया को मिलेगा विदेशी कोच!

BCCI जल्द करने वाला है बड़ा ऐलान, पहली बार टीम इंडिया को मिलेगा विदेशी कोच!


महिला वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन भारतीय टीम में बड़ा बदलाव होने वाला है. BCCI कोचिंग स्टाफ को लेकर जल्द ही एक ऐलान कर सकता है. दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को निकट भविष्य में अपना पहला विदेशी स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच मिलने की संभावना है. खबर है कि बोर्ड बांग्लादेश टीम के कोच नाथन कीली (Nathan Kiely) से बातचीत कर रहा है, जो भारत के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), बेंगलुरु से जुड़ सकते हैं.

टीम इंडिया को मिलेगा नया ‘कोच’

BCCI ने हाल ही में COE में कई नए फिटनेस कोचों की नियुक्ति की है. नाथन कीली फिलहाल बांग्लादेश की पुरुष टीम के फिटनेस कोच हैं और पहले ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स टीम के साथ भी काम कर चुके हैं. अगर कीली भारत से जुड़ते हैं, तो वे महिला टीम के पहले विदेशी फिटनेस कोच होंगे. फिलहाल भारतीय महिला टीम के फिटनेस कोच ए.आई. हर्षा हैं. उन्होंने शानदार काम किया है और टीम ने उनके मार्गदर्शन में वर्ल्ड कप खिताब जीता. हालांकि, अब BCCI उन्हें नई जिम्मेदारियां देने की योजना बना रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


आमतौर पर COE में काम करने वाले फिटनेस कोच बारी-बारी से पुरुष, महिला और जूनियर टीमों के साथ भी काम करते हैं. अब तक, महिला स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच COE से जुड़े रहे हैं. भारतीय पुरुष टीम के स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स हैं, जो अपने दूसरे कार्यकाल के मध्य में हैं. 

इस बीच, COE ने दो नए इन-हाउस स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच, प्रत्यूष अग्रवाल और अमित वेंगुर्लेकर को भी नियुक्त किया है, जिन्होंने कुछ अनुभवी राज्य टीम के सहयोगी कर्मचारियों को पछाड़कर यह पद हासिल किया है. अग्रवाल दिल्ली कैपिटल्स के सहायक स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच थे, जबकि वेंगुर्लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स के सहायक कोच थे.

अमोल मजूमदार हैं हेड कोच

अमोल मजूमदार भारतीय महिला टीम के हेड कोच हैं, जिन्हें घरेलू क्रिकेट का लंबा अनुभव है. उनके नेतृत्व में ही भारतोय महिला टीम ने 2 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में शिकस्त देकर पहली बार यह खिताब जीता.



Source link