Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र जैसी टीमों की बादशाहत अक्सर देखने को मिलती थी. लेकिन इस बार जम्मू कश्मीर की एक जीत ने महफिल लूट ली है. इस टीम ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में इस टीम ने दिल्ली के खिलाफ 7 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस जीत के हीरो कमरन इकबाल थे जिन्होंने दिल्ली के खिलाड़ियों का दिल अपनी बल्लेबाजी से तोड़ दिया और 91 साल का जीत का सूखा खत्म किया.
91 साल से चल रहा था दिल्ली का दबदबा
प्रतियोगिता के 91 साल के इतिहास में दिल्ली पर जम्मू-कश्मीर की यह पहली जीत थी. इकबाल ने तीसरे दिन तनावपूर्ण आखिरी घंटे में लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी को संभाला और फिर इसे 147 गेंदों में शानदार, नाबाद 133 रन में बदल दिया. उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना पहला शतक भी ठोका. पूरी टीम में जश्न का माहौल नजर आया. उन्होंने मैच विनिंग पारी खेलने के बाद अपने इस शतक को सबसे खास बताया.
क्या बोले इकबाल?
इकबाल ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने अब तक अपने करियर की सबसे अच्छी पारी खेली है. मेरा करियर अभी छोटा है, लेकिन यह अब तक की मेरी सबसे अच्छी पारी है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने से पहले, हमारे कोचों ने मुझसे कहा था कि मैं अपना गेम खुलकर खेलूं. वैसे भी, टारगेट छोटा था इसलिए उन्होंने मुझसे यही कहा था खुलकर खेलो. मैं चाहता था कि हम कभी भी दबाव में न आएं और एक तरफ से रन आते रहें. इसलिए ऐसा करके बहुत अच्छा लगा. ऐसा लग रहा था कि बाउंस कम होगा, लेकिन मैं सोच रहा था कि मैं अपना नॉर्मल गेम खेलने पर ध्यान दूंगा.’
एक हाथ से शॉट खेलने की आदत
अपने फ्री-फ्लोइंग स्ट्रोकप्ले और एक हाथ के शॉट्स से, इकबाल ने आसानी से दिल्ली की बॉलिंग लाइन-अप पर हावी हो गए. उन्होंने इस खास शॉट क लेकर कहा, ‘असल में, मेरे लिए एक हाथ से शॉट खेलना नेचुरल है. कभी-कभी, मेरा निचला हाथ थोड़ा बाहर निकल जाता है. मेरे लिए ये शॉट खेलना नेचुरल है.’ उनकी इस पारी से कप्तान काफी खुश नजर आए.
ये भी पढे़ं.. 30 से कम औसत.. 80+ पारियों से नहीं आया शतक, बदनसीबी की बेड़ियों में जकड़े बाबर आजम, अब लगेगा फुल स्टॉप!
ट्रॉफी जीतने का कॉन्फिडेंस
इकबाल ने कहा अपनी टीम को कॉन्फिडेंट बताया. उन्होंने कहा, ‘अब हमें घर पर खेलने का फायदा है. अगर हम पॉजिटिव होकर खेलेंगे, तो हमारी लय अच्छी बनी रहेगी. इस सीज़न के घरेलू टूर्नामेंट में हमारा मकसद ज़्यादा से ज़्यादा मैच जीतना और उम्मीद है कि ट्रॉफी जीतना है. इस बार हमारा मकसद पॉजिटिव रहना और हर मैच में अपना बेस्ट देना है। उम्मीद है कि हम सभी मैचों में अच्छा करेंगे.’