Rewa: दिसंबर में शादी तो सर्दी का सामना करेगी खादी, बाजार में छाया… युवाओं को भाया खादी का ‘मॉडर्न अवतार’

Rewa: दिसंबर में शादी तो सर्दी का सामना करेगी खादी, बाजार में छाया… युवाओं को भाया खादी का ‘मॉडर्न अवतार’


Last Updated:

Rewa Khadi Market: रीवा में खादी उद्योग ने 1000 डिजाइन के प्रिंटेड कपड़े बाजार में उतारे हैं, शादी-ब्याह में खादी की पैंट व ब्लेजर की मांग बढ़ी है. युवाओं में भी खादी का मॉडर्न ट्रेंड लोकप्रिय है.

Rewa News: कपड़ों के बाजार में प्रतिस्पर्धा में अपने को स्थापित करने के लिए खादी उद्योग ने 1000 डिजाइन के खूबसूरत प्रिंटेड कपडे़ बाजार में उतारे हैं. शादी-ब्याह के मौसम में रीवा के बाजार में खादी की पैंट व ब्लेजर की खूब डिमांड भी हो रही है. शादी-ब्याह में आपके फैशन का ख्याल भी खादी ने रखा है. साथ आपको सर्दी से भी बचाएगा.

रीवा में खादी के कपड़ों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. यह बदलाव न केवल लोगों की सोच में आए परिवर्तन को दर्शाता है, बल्कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के प्रति बढ़ती जागरूकता का भी प्रमाण है. अब खादी केवल पारंपरिक पहनावे तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह फैशन स्टेटस बन चुकी है. यह प्राकृतिक होने के साथ-साथ हर मौसम के लिए उपयुक्त है.

बाजार में खादी के ये लेटेस्ट कपड़े
रीवा के बाजारों में अब खादी के कपड़ों की कई वैरायटी देखने को मिल रही है. पारंपरिक कुर्तों और साड़ियों से लेकर मॉडर्न मिनी ड्रेसेज, लॉन्ग फ्रॉक्स और ब्राइडल वियर तक, खादी हर वर्ग और उम्र के लोगों की पसंद बन रही है. खासतौर पर पुरुषों के बीच  खादी के पैंट और ब्लेजर काफी पसंद किए जा रहे हैं. रीवा में खादी की मांग बढ़ने की एक बड़ी वजह स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए गए मेड इन इंडिया उत्पाद हैं, जिन्हें अब सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि देशभर में सराहा जा रहा है. यह खादी उद्योग को एक नई ऊंचाई देने का काम कर रहा है.

युवाओं को भा रहा खादी का मॉडर्न अवतार
खादी वस्त्र केंद्र के संचालक अजय मिश्रा बताते हैं कि रीवा के युवाओं में खादी को लेकर खासा उत्साह है. कॉलेज और ऑफिस जाने वाले युवा खादी को मॉडर्न टच के साथ अपनाना पसंद कर रहे हैं. खादी मिक्स कॉटन कुर्ते, स्टाइलिश शर्ट्स और डार्क शेड्स में जैकेट्स अब युवाओं की वॉर्डरोब का हिस्सा बन चुके हैं. रीवा में खादी का यह नया ट्रेंड जहां फैशन की दुनिया में बदलाव की बानगी है, वहीं यह भारतीय पारंपरिक वस्त्रों को एक नई पहचान भी दिला रहा है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दिसंबर में शादी तो सर्दी का सामना करेगी खादी, बाजार में खादी का ‘मॉडर्न अवतार’



Source link