शमी ने खुद खेलने से किया मना… सेलेक्शन कंट्रोवर्सी में नया मोड़, चौंकाने वाले दावे से मची खलबली

शमी ने खुद खेलने से किया मना… सेलेक्शन कंट्रोवर्सी में नया मोड़, चौंकाने वाले दावे से मची खलबली


Mohammed Shami: टीम इंडिाय के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी. लेकिन इसके बावजूद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. पिछले दो-तीन महीनों से शमी का सेलेक्शन बड़ा सवाल बना हुआ है, अब इसमें नया मोड़ देखने को मिला. खबर है कि शमी ने खुद ही खेलने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. एक ऐसा दावा जिससे खलबली मच चुकी हैं. कुछ हफ्तों पहले शमी ने अपने सेलेक्शन को लेकर सेलेक्शन कमेटी पर ही तंज कस दिया था. 

चैंपियंस ट्रॉपी के बाद से नहीं हुआ सेलेक्शन

रणजी ट्रॉफी में शमी के प्रदर्शन के बाद सभी को उम्मद थी कि वह एक शमी फिर से सफेद जर्सी में खेलते दिखेंगे लेकिन टेस्ट दूर बल्कि वनडे में भी उनके चांस कम लग रहे हैं. 35 साल के शमी ने आखिरी बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेला था, लेकिन तब से उन्हें किसी भी फॉर्मेट में नहीं चुना गया है. 2023 में एड़ी की चोट के बाद उन्हें खेल से लंबे समय तक दूर रहना पड़ा था, जिसके लिए वर्ल्ड कप के बाद सर्जरी की ज़रूरत पड़ी थी. 
वह टेस्ट और T20I क्रिकेट दोनों से बाहर हो गए हैं, जहां प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप तेजी से आगे बढ़े हैं

Add Zee News as a Preferred Source


शमी ने उठाए थे सवाल

शमी नेशनल सिलेक्टर्स से खुश नहीं थे और उन्होंने रिकॉर्ड पर कहा है कि उन्होंने उनसे बात नहीं की है. हालांकि, BCCI के सूत्रों का कहना है कि यह सही तस्वीर नहीं हो सकती है. PTI से बात करते हुए एक सीनियर बोर्ड अधिकारी ने कहा, ‘कई बार नेशनल सिलेक्टर्स और BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सपोर्ट स्टाफ ने शमी को फोन करके उनकी फिटनेस के बारे में पूछा है. सिलेक्शन कमेटी इंग्लैंड में उनकी सर्विस लेने के लिए बेताब थी क्योंकि जसप्रीत बुमराह तीन से ज़्यादा टेस्ट नहीं खेल सकते थे.’

ये भी पढ़ें.. राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय की चमकी किस्मत, ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया U19-बी टीम में शामिल, वैभव को क्यों नहीं मिला मौका?

‘ये सच नहीं..’

उन्होंने आगे कहा, ‘इंग्लैंड की कंडीशन में उनके जैसे काबिल बॉलर को कौन नहीं चाहेगा? तो यह बात कि शमी से कोई बातचीत नहीं हुई, यह पूरी तरह सच नहीं है. स्पोर्ट्स साइंस टीम के पास उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स भी हैं और यह भी कि उनका शरीर इंटरनेशनल क्रिकेट की मुश्किलों को झेल पाएगा या नहीं.’



Source link