नीमच में NCORD की हुई जिला स्तरीय बैठक: नीमच में नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम पर चर्चा – Neemuch News

नीमच में NCORD की हुई जिला स्तरीय बैठक:  नीमच में नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम पर चर्चा – Neemuch News


मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के अनुरूप, नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की तस्करी की रोकथाम और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए गठित जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन (NCORD) समिति की बैठक गुरुवार शाम को नीमच के कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। ब

.

इस बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में आसूचना और सूचना के आदान-प्रदान पर जोर दिया गया। साथ ही, जिले में अफीम, भांग आदि की फसलों की अवैध खेती की सघन निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

समिति ने क्रॉस-स्टेट संबंधी मामलों की जांच प्रगति की निगरानी करने की भी योजना बनाई। इसके अतिरिक्त, स्कूलों, कॉलेजों और प्रभावित क्षेत्रों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और दवाओं के हानिकारक प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

चर्चा के मुख्य बिंदुओं में मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करना, मादक पदार्थों का पता लगाने के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करना, और जिले में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का प्रभावी पर्यवेक्षण करना शामिल था। नशे के आदी लोगों को चिह्नित कर उन्हें सामाजिक परिवेश में वापस लाने और नशा प्रभावी क्षेत्रों का आकलन कर वहां जागरूकता शिविर आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक वी.एस. कुमार, आबकारी अधिकारी बंसल भिटे, जिला शिक्षा अधिकारी एसएम मांगरिया, जिला चिकित्सालय के आरके खाडयोत, उप संचालक कृषि पीसी पटेल, अधीक्षक सीजीएसटी कमलेश कुमार शर्मा, नारकोटिक्स विंग के निरीक्षक तेजेन्द्र सिंह सेंगर, मनोवैज्ञानिक जीवन तिवारी, ड्रग इंस्पेक्टर शोभित कुमार तिवारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील कुमार तिवारी, जिला समन्वयक विनीत दुबे और एनसीबी इंदौर के निरीक्षक गौरव कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



Source link