South Africa Tour of India: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच 2 मैचों की हाई प्रोफाइल टेस्ट सीरीज का आगाज कल यानी 14 नवंबर से कोलकाता (Kolkata) में होगा. पहला टेस्ट मैच कल सुबह 9:30 बजे से ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. पहले टेस्ट में एक घातक बल्लेबाज ओपनिंग करने उतरेगा, जो भारत के लिए किसी ब्रह्मास्त्र से कम नहीं है. यशस्वी जायसवाल जब टेस्ट क्रिकेट में टी20 के अंदाज में खेलते हैं तो वह पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाते हैं.
पहले टेस्ट में ओपनिंग करेगा भारत का ये खूंखार बल्लेबाज
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में होने वाले पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम इंडिया को एक आक्रामक शुरुआत दे सकते हैं. विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं. यशस्वी जायसवाल एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी से एक सेशन में टेस्ट मैच का रुख पलटने में माहिर हैं.
रबाडा की उड़ा सकते हैं धज्जियां
बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी और कैगिसो रबाडा की धज्जियां उड़ा सकते हैं. यशस्वी जायसवाल ने 26 टेस्ट मैचों में 51.66 की औसत से 2428 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने 2 दोहरे शतक समेत 7 शतक और 12 अर्धशतक ठोके हैं. यशस्वी जायसवाल को गेंदबाजी करना तलवार की धार पर चलने के बराबर है.
हार के जबड़े से जीत छीनने में माहिर
यशस्वी जायसवाल जिस तरह से बल्लेबाजी करते है, उससे टीम इंडिया को एक सेशन में ही साउथ अफ्रीकी टीम पर हावी होने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा भारतीय टीम में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं, जो हार के जबड़े से जीत छीनने में माहिर हैं. टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का बेस्ट स्कोर 214 रन है. 23 साल के यशस्वी जायसवाल भारतीय टेस्ट, वनडे और टी20 टीम के लिए डेब्यू कर चुके हैं.