इब्राहिमोविच की 5 साल बाद टीम में वापसी: ज्लातान स्वीडन के लिए फीफा 2022 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेलेंगे, सोशल मीडिया पर लिखा- भगवान वापस आ रहा

इब्राहिमोविच की 5 साल बाद टीम में वापसी: ज्लातान स्वीडन के लिए फीफा 2022 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेलेंगे, सोशल मीडिया पर लिखा- भगवान वापस आ रहा


  • Hindi News
  • Sports
  • Zlatan Ibrahimovic Will Play In FIFA 2022 World Cup Qualifiers For Sweden, Returns To National Team After 5 Years

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

स्टॉकहोम11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इब्राहिमोविच ने 15 साल में स्वीडन के लिए 116 मैच में 62 गोल दागे हैं। (फाइल फोटो)

स्वीडन के दिग्गज फुटबॉलर ज्लातान इब्राहिमोविच करीब 5 साल बाद नेशनल टीम में वापसी कर रहे हैं। 39 साल के इब्राहिमोविच ने 2016 यूरो कप के बाद संन्यास ले लिया था। वे फीफा 2022 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में स्वीडन की ओर से खेलते नजर आएंगे।

इब्राहिमोविच ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी वापसी की घोषणा की। उन्होंने लिखा, ‘भगवान वापस आ रहा है’। इब्राहिमोविच को फुटबॉल के बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है।

इब्राहिमोविच ने 2001 में स्वीडन के लिए डेब्यू किया
इब्राहिमोविच ने 2001 में नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 15 साल में स्वीडन के लिए 116 मैच में 62 गोल दागे। इसके अलावा उन्होंने करियर में 31 ट्रॉफियां भी जीती हैं। वे फिलहाल इटालियन क्लब एसी मिलान के लिए खेलते हैं।

इब्राहिमोविच करियर में कई दिग्गज क्लब से खेल चुके
उन्होंने अब तक 782 क्लब मैचों में 483 गोल दागे हैं। वे दुनिया के लगभग सभी दिग्गज क्लब से खेल चुके हैं। वे एसी मिलान से पहले बार्सिलोना, मैनचेस्टर यूनाइटेड, युवेंटस, इंटर मिलान और पेरिस सेंट जर्मेन से भी खेल चुके हैं।

इब्राहिमोविच की बाइसाइकिल किक काफी फेमस
इब्राहिमोविच की स्वीडन वर्ल्ड कप क्वालिफायर में जॉर्जिया और कोसोवो की टीम से भिड़ेगी। इससे पहले टीम एस्टोनिया के खिलाफ एक वार्म अप गेम भी खेलेगी। उनके आने से टीम को मजबूती मिली है। उनकी बाइसाइकिल किक काफी फेमस है।

खबरें और भी हैं…



Source link