मजिस्ट्रेट के घर गुल्लक से 20 हजार की चोरी: ऊनी टोपी से हुई चोर की पहचान; अनूपपुर में 4 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद – Anuppur News

मजिस्ट्रेट के घर गुल्लक से 20 हजार की चोरी:  ऊनी टोपी से हुई चोर की पहचान; अनूपपुर में 4 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद – Anuppur News



अनूपपुर पुलिस ने स्वामी विवेकानंद स्मार्ट सिटी में हुई दो घरों में चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया है। इनमें एक न्यायिक मजिस्ट्रेट का घर भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी का सामान, ताला तोड़ने में इस्तेमाल औ

.

घटना 11 नवंबर को सामने आई, जब अमर महरा (24) ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विनोद वर्मा के किराए के मकान नंबर 138 का ताला टूटा देखा। मजिस्ट्रेट वर्मा, जो मध्य प्रदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर के सचिव भी हैं, उस समय दिल्ली गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसी तरह, स्मार्ट सिटी में ही प्रशांत रात्रे (36) के मकान नंबर 167 में भी रात के समय ताला तोड़कर चोरी की गई थी।

मजिस्ट्रेट के घर बच्चों के गुल्लक से 20,000 नकद चोरी

न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर से एक हाथ घड़ी और बच्चों के गुल्लक से 20,000 रुपए नकद चोरी हुए थे। घटनास्थल मकान नंबर 138 की तलाशी के दौरान पुलिस को पीछे की बाउंड्री वॉल के पास जमीन पर 4,500 रुपए नकद, एक ऊनी टोपी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले।

जांच-पड़ताल के बाद, पुलिस ने इन दो चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें छपराटोला लखनपुर निवासी सोनू सिंह वादी (22), ग्राम लखनपुर निवासी विमलेश नायक (20), ग्राम लखनपुर निवासी मदन नायक (40) और ग्राम जमुड़ी निवासी गुलाब नायक (35) शामिल हैं।

आरोपियों के पास से चोरी का सामान, नकद रुपए, वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड, कटर और आने-जाने के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लिया है और उनसे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।



Source link