Wedding Special Market: शादियों में हर कोई सस्ती जगह की तलाश में होता है, जहां उन्हें एक जगह पर बहुत कुछ शादि का समान मिल जाए. रीवा में भी एक ऐसी ही दुकान हैं जिसे लोग मिनी माॅल बोलते हैं. रीवा का शिल्पी प्लाजा शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन रीवा में एक ऐसी दुकान भी है जहां सबसे सस्ती और अच्छी साड़ियां मिलती हैं. इस दुकान का पता शिल्पी प्लाजा मार्केट से थोड़ा हटकर है, लेकिन यहां की साड़ियां क्वालिटी और मूल्य दोनों में बेहद प्रमुख हैं.
यह दुकान रीवा के अमहिया में स्थित है और इसका नाम ‘लिबास’ है. इस दुकान की शुरुआत करीब 2012 में हुई थी, और इसके मालिक दिलीप आसवानी जिले के एक प्रमुख थोक विक्रेता भी हैं. वे पूरे जिले में व्यापार करते हैं और विभिन्न बाजारों के व्यापारी इनके पास थोक में कपड़ों की खरीददारी के लिए आते हैं. यहां कपड़ों की खरीददारी के लिए आने वाले लोग अक्सर अपने घरों में शादी, ब्रतवंध, और धार्मिक आयोजनों के लिए भी आते हैं, क्योंकि रीवा शहर में इस दुकान में सबसे कम मूल्य पर कपड़े मिलते हैं.
कपड़ा व्यापारी दिलीप आसवानी ने बताया कि उनकी दुकान में विशेष ध्यान दिया जाता है. विभिन्न प्रकार की साड़ियों की वैरायटी उपलब्ध कराने के लिए. यहां आपको दुल्हनों के लिए विशेष साड़ियों से लेकर डिज़ाइनर लहंगा और सूट तक मिलते हैं, और वे भी अच्छे दामों पर. इसके अलावा, आपको इस दुकान में डिमांड के अनुसार कई प्रकार के ड्रेस भी उपलब्ध होती हैं. दिलीप आसवानी ने बताया कि उनकी दुकान पर बनारसी साड़ी से लेकर गुजराती, बंगाली, असमिया, उड़िया, दक्षिण भारतीय, महाराष्ट्रीयन साड़ियां तक कई विभिन्न प्रकार की साड़ियां मिलती हैं. यहां सिर्फ सस्ती ही साड़ियां ही नहीं, बल्कि महंगी वैरायटी में भी बनारसी साड़ी, कांजीवरम साड़ी, पटोला साड़ी, कसावू साड़ी और मूगा सिल्क साड़ियां जैसी साड़ियां उपलब्ध हैं.
दिलीप आसवानी ने बताया कि हम मिडिल क्लास फैमिली के ग्राहकों को ज्यादा बेहतर सेवाएं प्रदान करते हैं, और हमारी दुकान में कई विभिन्न प्रकार की साड़ियां उपलब्ध हैं. साड़ियों की कीमतें 100 रूपए से शुरू होती हैं, जो कि मार्केट में मिलने वाली सस्ती साड़ियों की कीमत है. 1000 रुपए के कीमत वाली साड़ी यहां पर 500 से 600 रुपये में उपलब्ध होती है, जो कि मार्केट में सस्ती मानी जाती है. वहीं, 2000 रुपए तक की साड़ियां 1000 या 1200 के अंदर मिल जाती हैं.
शादी के लियह दुकान रीवा के अमहिया में स्थित है और इसका नाम ‘लिबास’ है. इस दुकान की शुरुआत करीब 2012 में हुई थी, और इसके मालिक दिलीप आसवानी जिले के एक प्रमुख थोक विक्रेता भी हैं. वे पूरे जिले में व्यापार करते हैं और विभिन्न बाजारों के व्यापारी इनके पास थोक में कपड़ों की खरीददारी के लिए आते हैं. यहां कपड़ों की खरीददारी के लिए आने वाले लोग अक्सर अपने घरों में शादी, ब्रतवंध, और धार्मिक आयोजनों के लिए भी आते हैं, क्योंकि रीवा शहर में इस दुकान में सबसे कम मूल्य पर कपड़े मिलते हैं.