प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री तथा भिंड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 15 और 16 नवंबर को भिंड जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गोहद, भिंड और दंदरौआधाम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विभागीय समीक्षा
.
15 नवंबर को मंत्री पटेल सुबह 11.30 बजे ग्वालियर से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे जनपद पंचायत गोहद पहुंचेंगे। यहां जनपद सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1.30 बजे वे महर्षि अरविंद महाविद्यालय में आदिवासी गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 4 बजे वे गोहद से भिंड के लिए निकलेंगे और 4.30 बजे मेला ग्राउंड स्थित कम्युनिटी हॉल में आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रात 7 बजे वे गीताांजलि मैरिज गार्डन में दैनिक भास्कर के उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8 बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश दुबे के निवास पर आतिथ्य स्वीकार करेंगे और रात 9.05 बजे सर्किट हाउस लौटकर विश्राम करेंगे।
दूसरे दिन दंदरौआधाम का दौरा और कार्यक्रम
16 नवंबर की सुबह 9.25 बजे मंत्री पटेल सर्किट हाउस से रवाना होकर 9.30 बजे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन के निवास, बतासा बाजार पहुंचेंगे और शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद 10.25 बजे दंदरौआधाम के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.15 बजे दंदरौआधाम पहुंचकर श्री रामकथा में आशीर्वाद लेंगे।
वे 12.45 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1.50 बजे वीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुंचकर अपने दो दिवसीय प्रवास का समापन करेंगे।