वनपाल पर दुष्कर्म और SC-ST एक्ट का केस: हरदा में शादी का झांसा देकर 4 साल तक बनाए संबंध; आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा – Harda News

वनपाल पर दुष्कर्म और SC-ST एक्ट का केस:  हरदा में शादी का झांसा देकर 4 साल तक बनाए संबंध; आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा – Harda News



हरदा के महिला थाने में एक महिला ने वन विभाग के एक वनपाल के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी वनपाल नितिन ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। पीड़िता का आरोपी

.

थाना प्रभारी निकिता विल्सन ने बताया कि पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी वनपाल नितिन का उसके घर आना-जाना था, जहां उसकी मां का घर भी था। वर्ष 2020 में पीड़िता के पिता और बड़े भाई के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इसी दौरान नितिन ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।

मैहर ले जाकर की थी कथित शादी जब पीड़िता ने नितिन पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी उसे मैहर के एक मंदिर में ले गया और कथित तौर पर शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता नितिन का उपनाम (सरनेम) लगाने लगी थी।

2023 में खुला राज- पहले से था शादीशुदा पीड़िता को वर्ष 2023 में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता का आरोपी से एक ढाई साल का बेटा भी है। पीड़िता ने बताया कि 14 जून 2024 को आरोपी ने उसकी नानी के मकान में उसके साथ संबंध बनाए थे।

जिम्मेदारी लेने से किया इनकार पीड़िता के अनुसार, आरोपी अब उनकी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहा है और बेटे को अपना मानने से भी मना कर रहा है। हाल ही में, आरोपी ने उसे अपने सरकारी क्वार्टर पर बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के बहाने बुलाया था। वहां उसने कहा कि अब उनका कोई संबंध नहीं है और वह उसका खर्चा नहीं उठाएगा। इसके बाद महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

टीआई विल्सन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Source link