IPL 2026 Retention List: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. तीन बार की विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी अगले सीजन से पहले बड़ी छंटनी की है. KKR ने उस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिसे उन्होंने पिछले साल मेगा ऑक्शन में मालामाल कर फैंस को हैरान कर दिया था.
हम बात कर रहे हैं ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की, जिन्हें KKR ने रिलीज कर दिया है. वेंकटेश पिछले साल के मेगा ऑक्शन में सबसे बड़े सरप्राइज बने थे क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.
KKR ने वेंकटेश अय्यर को किया रिलीज
पिछले साल KKR ने वेंकटेश अय्यर पर 23 करोड़ लुटाकर जो बड़ा दांव खेला था, वो बिल्कुल फ्लॉप साबित हुआ. मध्यप्रदेश के खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया. पिछले सीजन उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 142 रन बनाए थे. देखना दिलचस्प होगा कि 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर के पीछे कौन सी टीम भागती है.
वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर
वेंकटेश अय्यर ने साल 2021 में आईपीएल डेब्यू किया था और तब से वो कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे. 2024 में KKR को चैंपियन बनाने में वेंकटेश का अहम रोल रहा था. उन्होंने उस सीजन 15 मैचों में 158.80 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 370 रन बनाए थे. मध्य प्रदेश के खिलाड़ी ने आईपीएल में अब तक 62 मैच खेले हैं और 29.96 की औसत से 1468 रन बनाए हैं.
KKR ने इन 9 खिलाड़ियों को किया रिलीज
आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, लवनिथ सिसोदिया, मोइन अली, क्विंटन डी कॉक, रहमतुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया.
KKR के पास बचा 64.3 करोड़ का पर्स
केकेआर मिनी नीलामी में 64.3 करोड़ के पर्स के साथ जाएगी. उसकी नजर विकेटकीपर बल्लेबाज खरीदने पर रहेगी, क्योंकि टीम ने दोनों विकेटकीपर गुरबाज और डी कॉक को रिलीज कर दिया है. नीलामी के दौरान केकेआर कुल 13 खिलाड़ी खरीदेगी, जिसमें से 6 विदेशी प्लेयर के स्लॉट हैं.
KKR के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अंकुरूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में MS Dhoni नहीं ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान, संजू को ट्रेड करने के बाद CSK ने किया बड़ा ऐलान