IND vs SA छोड़ो.. AUS-ENG सीरीज में दिखेगा असली रोमांच, ब्रैडमैन से लेकर स्टोक्स तक 5 ऐतिहासिक महाजंग

IND vs SA छोड़ो.. AUS-ENG सीरीज में दिखेगा असली रोमांच, ब्रैडमैन से लेकर स्टोक्स तक 5 ऐतिहासिक महाजंग


The Ashes: भारत में इन दिनों भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का खुमार छाया हुआ है. टीम इंडिया की हार से इस सीरीज का मजा किरकिरा हो चुका है. अब फैंस के लिए असली रोमांच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली सबसे पुरानी सीरीज एशेज में इंतजार कर रहा है. हम आपको एशेज में हुई 5 सबसे बड़ी महाजंग के बारे में बताने जा रहे हैं. 1882 में एक छोटी-सी राख की कलश से शुरू हुई यह जंग आज 143 साल बाद भी दोनों देशों के लिए विश्व कप से कहीं ज्यादा मायने रखती है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 73 सीरीज हो चुकी हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 34 और इंग्लैंड ने 32 जीती हैं, जबकि 7 ड्रॉ रही हैं.

1. बॉडीलाइन सीरीज (1932-33, ऑस्ट्रेलिया)

वो सीरीज जिसमें डॉन ब्रैडमैन का फुल जलवा देखने को मिला था. साल 1930 में इंग्लैंड दौरे पर ब्रैडमैन ने 974 रन बनाए थे और औसत था 139.14 का.  इंग्लैंड के कप्तान डगलस जार्डिन ने उन्हें रोकने के लिए कुछ अलग करने का प्लान बनाया.उन्होंने अपने पेसर्स को आदेश दिया गया कि लेग स्टंप पर छोटी गेंदें फेंको और बल्लेबाज के शरीर पर. ब्रैडमैन का औसत गिरकर 56.57 रह गया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया सीरीज 1-4 से हार गया. जिसके बाद ही दोनों टीमों में जीत की जिद देखने को मिली.

Add Zee News as a Preferred Source


2. 1981 में बॉथम ने रचा इतिहास

सीरीज में इंग्लैंड की टीम 0-1 से पीछे थी. हेडिंग्ले में तीसरा टेस्ट, इंग्लैंड फॉलोऑन खेल रहा था. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 130 रन चाहिए थे. फिर हुआ कुछ ऐसा जो आज भी अविश्वसनीय लगता है. इयान बॉथम ने पहली पारी में 50 और दूसरी में नाबाद 149 रन ठोके. इसके बाद बॉब विलिस ने 8/43 लेकर ऑस्ट्रेलिया को 18 रन पर समेट दिया. इसे बॉथम की एशेज कहा जाता है.

3. वॉर्न का जादू (2006-07)

साल 2005 में इंग्लैंड ने 19 साल बाद एशेज जीती थी. 2006-07 में ऑस्ट्रेलिया ने बदला लिया और क्या बदला!
5-0 की व्हाइटवॉश. शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा, एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पॉन्टिंग की टीम ने इंग्लैंड को रौंद डाला. सिडनी में अंतिम टेस्ट में वॉर्न, मैक्ग्रा और जस्टिन लैंगर ने अपने करियर का अंतिम मैच खेला. तीनों ने मिलकर 1,500 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए थे. तीनों की ऐतिहासिक विदाई के लिए इस सीरीज को याद किया जाता है.

4. स्टोक्स का हेडिंग्ले (2019, इंग्लैंड)

2019 एशेज 2-2 से ड्रॉ रही, लेकिन हेडिंग्ले टेस्ट ने बेन स्टोक्स को अमर कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 179 रन की बढ़त ली थी. इंग्लैंड 362/9 पर लड़खड़ा रहा था, जीत के लिए 73 रन बाकी थे और आखिरी विकेट बचा था.
बेन स्टोक्स ने नाबाद 135 रन ठोके, जिसमें अंतिम विकेट के साथ 76 रनों की साझेदारी की. जैक लीच ने 1 रन बनाया जबकि बाकी रन स्टोक्स ने बनाकर नया इतिहास रच दिया और इंग्लैंड ने महज 1 विकेट से जीत दर्ज की.

ये भी पढे़ं.. ‘सब डर के खेल रहे…’ कैफ ने डंके की चोट पर खोली टीम इंडिया की पोल, गंभीर पर टारगेट

5. बॉडीलाइन 2.0 

2021-22 एशेज को बॉडीलाइन 2.0 कहा जाता है. कोविड के बीच खेली गई यह सीरीज 4-0 से ऑस्ट्रेलिया के नाम रही.
पैट कमिंस की कप्तानी में स्कॉट बोलैंड ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में 6/7 लेकर मेलबर्न को स्तब्ध कर दिया. ट्रेविस हेड ने 2 शतक जड़े. इंग्लैंड के लिए यह सबसे शर्मनाक एशेज में से एक था. 



Source link