ब्रैडमैन के तूफान में फीका पड़ा था इंग्लैंड का प्लान, 388 रन ठोक निकाला था दम, इतिहास में दर्ज है ये महाजंग

ब्रैडमैन के तूफान में फीका पड़ा था इंग्लैंड का प्लान, 388 रन ठोक निकाला था दम, इतिहास में दर्ज है ये महाजंग


The Ashes: एशेज सीरीज का इतिहास काफी लंबा रहा है. भारत बनाम पाकिस्तान जैसी जीत की जिद लेकर इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें मैदान में उतरती हैं. 21 नवंबर से इस रण का लुत्फ सभी फैंस उठाने के लिए बेताब हैं. ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है, लेकिन इंग्लैंड ने जब भी जीत दर्ज की तो वह ऐतिहासिक साबित हुई. ऐसी ही एक इंग्लैंड की जीत बॉडीलाइन सीरीज के नाम से जानी जाती है. वो सीरीज जिसमें भले ही इंग्लैंड ने बाजी मारी हो लेकिन बेताज बादशाह दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ही थे. 

इंग्लैंड का जीत का मास्टर प्लान

1932-33 में खेली गई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड बेहद खतरनाक मास्टर प्लान के साथ उतरा था. इसका फायदा भी इसे 4-1 की जीत के रूप में मिला. लेकिन, इंग्लैंड की रणनीति क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज माने जाने वाले डॉन ब्रैडमैन के सामने पूरी तरह फीकी साबित हुई थी. ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुआ थी. मेहमान इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खिलाफ खतरनाक रणनीति के साथ उतरी थी.

Add Zee News as a Preferred Source


ये था प्लान

इंग्लैंड के कप्तान डगलस जार्डिन के निशाने पर रन मशीन डॉन ब्रैडमैन के साथ ऑस्ट्रेलिया के सभी प्रमुख बल्लेबाज थे.
इंग्लैंड की रणनीति ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के शरीर पर गेंद फेंकने की थी, ताकि बल्लेबाज डर की वजह से अपने विकेट दें. उस समय बाउंसर निर्धारण संबंधित नियम नहीं था. ऐसे में इंग्लैंड के गेंदबाज लगातार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को निशाना बना रहे थे.

ये भी पढे़ं.. जूनियर सहवाग का तहलका… IPL ऑक्शन से पहले दिखाई बल्ले की धमक, बिन शतक गेंदबाजों में भरा खौफ

इतिहास में दर्ज हुई सीरीज

इंग्लैंड के गेंदबाजों द्वारा लगातार शरीर पर गेंदबाजी की वजह से एशेज कम और बॉडीलाइन सीरीज के रूप में ज्यादा जानी जाती है. इंग्लैंड को अपनी रणनीति का फायदा हुआ। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 5 टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड 1-4 से जीती. लेकिन, डॉन ब्रैडमैन पर बॉडीलाइन गेंदबाजी वाली रणनीति का कोई असर नहीं था। इस बल्लेबाज ने दिखाया कि आखिर क्यों वह महान थे. ब्रैडमैन सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेले थे. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद दूसरी पारी में शानदार शतक लगाते हुए 103 रन की पारी खेली. बाद के तीनों टेस्ट मैचों की 6 पारियों में ब्रैडमैन ने 8, 66, 76, 24, 48, और 71 की पारी खेल इंग्लैंड की बॉडीलाइन गेंदबाजी की योजना को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया था.



Source link