मंदसौर में चाकूबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार: तीसरे की तालाश जारी, घायल युवकों का इलाज जारी – Mandsaur News

मंदसौर में चाकूबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार:  तीसरे की तालाश जारी, घायल युवकों का इलाज जारी – Mandsaur News



मंदसौर के अभिनंदन नगर स्थित एन.एस. संघवी स्कूल के पास 16 नवंबर की रात हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल जाफर और समीर का उपचार मंदसौर जिला चिकित्सालय में जारी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न

.

घटना रविवार रात करीब 10 बजे हुई। फरियादी शाकीर खां मेवाती ने कोतवाली पुलिस को बताया कि आरोपी नदीम खान पठान, युवान नीलगर और अमन खान ने विवाद के दौरान जाफर खां मेवाती और समीर खां पर गाली-गलौज के साथ जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने चाकू और लोहे की रॉड से वार किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 619/2025 दर्ज किया। मामले में बीएनएस की धारा 109(1), 296(बी), 391(3) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और जांच शुरू की गई।

तीसरे आरोपी की तालाश जारी

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश देनी पड़ी। अंततः नदीम खान पठान (19), निवासी ग्रीन वेली, और युवान नीलगर (20), निवासी अभिनंदन नगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब तीसरे आरोपी अमन खान की तलाश में जुटी हुई है।

टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही शेष आरोपी भी पकड़े जाएंगे। घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।



Source link