सीधी में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही: अनुपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई; कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने दिए सख्त निर्देश – Sidhi News

सीधी में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही:  अनुपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई; कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने दिए सख्त निर्देश – Sidhi News



सीधी जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य के दौरान कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गईं। इस लापरवाही पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, मझौली को कार्रवाई करने के निर्देश जारी क

.

बता दें कि, भारत निर्वाचन आयोग 28 अक्टूबर से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इस काम के लिए बीएलओ के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

निरीक्षण में कई केंद्रों पर मिली अनुपस्थिति

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर को क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ड्यूटी पर मौजूद नहीं थीं। इनमें दरिया, दियाडोल, सिलवार, डांगा, ताला और खडौरा केंद्रों की कार्यकर्ता शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, कुछ बीएलओ द्वारा भी अपेक्षित सहयोग नहीं किया गया।

लापरवाही को माना गया दंडनीय अपराध

अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थिति और असहयोग गंभीर लापरवाही है। यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत दंडनीय अपराध माना जाता है।

अवैतनिक करने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया है कि अनुपस्थित और असहयोगी कार्यकर्ताओं को अवैतनिक किया जाए। साथ ही सभी को चेतावनी दी गई है कि वे 18 नवंबर 2025 से बीएलओ को एसआईआर कार्य में पूरा सहयोग दें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Source link