ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच की सबसे बड़ी जंग एशेज सीरीज का आगाज होने में अब बस 2 दिनों का समय और शेष रह गया. इस ऐतिहासिक जंग की शुरुआत पर्थ क्रिकेट ग्राउंड से होगी. इस बार ये महा भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हो रही है. इंग्लैंड का ट्रैक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई पिच पर बेहद खराब रहा है. वह काफी समय से यहां एशेज जीतने में नाकामयाब रहे हैं. हालांकि, आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में जो कि रिकॉर्ड के बारे में जो कि अभी तक रविचंद्रन अश्विन के नाम है. आगामी एशेज सीरीज में कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भारतीय स्पिनर अश्विन के रिकॉर्ड को बुरी तरह से धराशाई करेंगे. आइए जानते हैं पूरा मामला…
तोड़ेंगे अश्विन का रिकॉर्ड
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर हैं. बता दें कि रविचंद्रन अश्विन के नाम 41 टेस्ट मैचों की 78 पारियों में 195 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान उना गेंदबाजी की इकोनॉमी 2.83 रही है. इस दौरान उन्होंने 4 विकेट लेने का कारनामा 9 बार किया है, वहीं, 11 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया है. बता दें कि स्टार्क के नाम 49 मैचों की 95 पारियों में 191 विकेट हैं. वह अगामी एशेज सीरीज में अश्विन का रिकॉर्ड बड़े ही आसानी से तोड़ देंगे.
ऐसा रहा स्टार्क का करियर
ता दें कि स्टार्क ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी. उन्होंने हाल ही में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला है. अभी तक के टेस्ट करियर में स्टार्क ने खेले 100 मैचों की 192 पारियों में 3.41 की इकोनॉमी से 402 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने 16 बार 5 विकेट हॉल पूरा किया है, तो 2 बार 10 विकेट हॉल पूरा किया है. वहीं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11/94 का रहा है.
स्टार्क पर होगा जिम्मा
21 नवंबर से शुरु हो रही इस ऐतिहासिक जंग में ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस चोट की वजह से बाहर हैं. वहीं, जोश हेजलवुड भी पहले टेस्ट में टीम से बाहर हैं. ऐसे में गेंदबाजी का दारोमदार पुरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम है. देखना दिलचस्प होगा स्टार्क अकेले दम पर कैसा प्रदर्शन करते हैं.
ये भी पढ़ें: वनडे रैंकिंग में लुढ़के रोहित, टेस्ट में बरकरार बुमराह की बादशाहत, जानें रैंकिंग से जुड़े ताजा अपडेट