Last Updated:
Burhanpur News: बुरहानपुर जिले के फतेहपुर गांव में रहने वाली खुशबू तिवारी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ट्रेनिंग प्राप्त की थी.कपड़े से थैली बनाने की यहां थैलियां जापान जा रही है महिला अभी तक दो लाख थैलियां जापान भेज चुकी है.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की महिलाएं अपने हाथों की कलाकारी के लिए अब जापान तक पहचानी में जा रही है. बुरहानपुर जिले के फतेहपुर गांव में रहने वाली खुशबू तिवारी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ट्रेनिंग प्राप्त की थी.कपड़े से थैली बनाने की यहां थैलियां जापान जा रही है महिला अभी तक दो लाख थैलियां जापान भेज चुकी है.
खुशबू तिवारी बताती है कि पहले हम केवल चार दीवारों तक सीमित थे. जब हमने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया तो हमारी देश-विदेश में थालिया जा रही है हर महीने हमको ऑर्डर मिलता है.उसके अनुसार हम महिलाओं से थैलियां बनाते हैं इससे 30 महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है.
महिलाओं ने दी जानकारी
बुरहानपुर जिले के फतेहपुर रहने वाली खुशबू तिवारी ने कहा कि केवल हम पहले चार दीवारों तक सीमित थे. कुछ महिलाएं खेती में मजदूरी के लिए जाती थी. मुझे जब स्वयं सहायता समूह के बारे में पता चला मैने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया अपना खुद का एक समूह तैयार किया.जिसमें 30 से अधिक महिलाओं को जोड़ा आज यह महिलाएं कपड़े से थैली बना रही है.इस बार हमको दो लाख थैलियां का जापान से आर्डर मिला है. हमने कुछ थैलियां पहुंचा दी है. कुछ थैलियां हमारे द्वारा बनाई जा रही हैं
गांव की 30 महिलाओं को मिल रहा है रोजगार
गांव की 30 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है. महिलाएं पहले गृहणी थी कोई काम नहीं था. लेकिन अब थैलियां बनाकर महिलाएं बेरोजगार कर रही है. रोजाना महिलाएं 300 से ₹400 रोज की कमाई कर लेती है. हमारे द्वारा रोजाना 2000 से अधिक थैलिया तैयार की जाती है. यह थैली हम कपड़े से बनाते हैं.