फिल्म ‘वाराणसी’ के ‘रूद्र’ महेश बाबू का कार कलेक्शन है लाजवाब, ये है तेलगु एक्टर की फेवरेट कार

फिल्म ‘वाराणसी’ के ‘रूद्र’ महेश बाबू का कार कलेक्शन है लाजवाब, ये है तेलगु एक्टर की फेवरेट कार


Mahesh Babu Car Collection: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अपनी सुपरहिट और मीनिंगफुल फिल्मों के साथ ही सादगी के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन उनके कुछ शौक ऐसे होते हैं, जिन्हें पूरा करना आम आदमी के लिए संभव नहीं है. जी हां, यहां लग्जरी कारों की बात हो रही है. हाल ही में तेलुगू फिल्मों के स्टार महेश बाबू सुर्खियों में रहे और उनके फैंस जानना चाह रहे हैं कि उनके पास कौन-कौन सी लग्जरी कारें हैं.

तो चलिए आपको बताते हैं कि एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारण के साथ नजर आने वाले महेश बाबू के पास कौन-कौन सी लग्जरी कारें हैं. उनके पास रोल्स रॉयस घोस्ट, लैम्बोर्गिनी गैलार्डो, रेंज रोवर एसवी, ऑडी ई-ट्रोन, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, और टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी कई लग्जरी कारें हैं.

महेश बाबू की रोल्स रॉयस घोस्ट
तेलुगू सिनेमा के सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले एक्टर महेश बाबू की सबसे लग्जरी कारों में रोल्स रॉयस घोस्ट का नंबर सबसे ऊपर आता है, जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह अल्ट्रा लग्जरी सेडान अपनी इंजीनियरिंग और परफॉर्मेंस के साथ ही कंफर्ट के लिए जानी जाती है.

महेश बाबू की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी
एक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में तेलुगू सिनेमा में चर्चित महेश बाबू के पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग ऑटोबायोग्राफी एसयूवी भी है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह लग्जरी ऑफ-रोडर एसयूवी अपने कंफर्ट और धांसू डिजाइन के लिए जानी जाती है.

महेश बाबू की लैम्बोर्गिनी गैलार्डो
महर्षि और स्पाइडर जैसी सुपरहिट फिल्मों से दुनियाभर के फैंस का मनोरंजन करने वाले महेश बाबू के पास लैम्बोर्गिनी गैलार्डो स्पोर्ट्स कार भी है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस हाई परफॉर्मेंस टू-सीटर स्पोर्ट्स कार में काफी पावरफुल इंजन दिया गया है.

महेश बाबू की रेंज रोवर एसयूवी
टॉलीवुड के लॉयन स्टार माने जाने वाले महेश बाबू के पास सुपर लग्जरी एसयूवी लैंड रोवर रेंज रोवर एसवी भी है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह लग्जरी एसयूवी अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस की वजह से पूरी दुनिया में पॉपुलर है.

महेश बाबू की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज
तेलुगू सुपरस्टार के गैराज में बीएमडब्ल्यू 730एलडी जैसी लग्जरी सेडान भी है, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा है. बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ ही धांसू फीचर्स और टॉप नोच कंफर्ट के लिए जानी जाती है.



Source link