बड़वानी में चोरी के 7 लाख बुजुर्ग को वापस मिले: एक आरोपी गिरफ्तार; जमीन बेचकर देवास घर जा रहे थे, रिश्तेदार अब भी फरार – Barwani News

बड़वानी में चोरी के 7 लाख बुजुर्ग को वापस मिले:  एक आरोपी गिरफ्तार; जमीन बेचकर देवास घर जा रहे थे, रिश्तेदार अब भी फरार – Barwani News


जिले की अंजड़ पुलिस ने चोरी के मामले में 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 6 लाख 95 हजार रुपए की राशि भी बरामद की है।

.

फरियादी रघुनाथ पिता बाबू चौहान (70 वर्ष), निवासी बड़दा बसाहट ने 19 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेची हुई जमीन के 11 लाख रुपए लेकर देवास से अपने रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहे थे।

रास्ते में ग्राम मेहगांव डैब बस स्टैंड पर फरियादी के रिश्तेदार चरणदास और अजय ने उनके बैग से 7 लाख रुपए चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। इस पर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पीड़ित बुजुर्ग के पैसे वापस मिल गए हैं।

चोरी की दूसरा आरोपी फरार

पुलिस ने आरोपी अजय पिता चरणदास कोली (19 वर्ष), निवासी ग्राम भटगवला को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी अजय ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय अंजड़ में पेश कर दिया गया है। इस प्रकरण में दूसरा आरोपी चरणदास कोली अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



Source link