Last Updated:
PM Awas Yojana: अगर आप भी पक्के घर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना सत्यापन शुरू हो गया है. क्या है वेरीफिकेशन प्रोसेस, कब तक मिलेगा आवास, आइए जानते हैं.
PM Awas Yojana Survey. अगर आपके पास अभी तक पक्का घर नहीं है और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर नहीं मिला है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. मप्र के छतरपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के द्वितीय चरण के लिए सर्वे का सत्यापन शुरू हो गया है, जो 30 नवंबर तक चलेगा. हालांकि, इसके बाद भी तारीख बढ सकती है. इस प्रकिया के पूरा होने के बाद पात्र परिवारों का अंतिम सूची में नाम जोड़ दिया जाएगा.
छतरपुर जिले के गौरिहार ब्लॉक के गहबरा गांव में सत्यापन की ड्यूटी कर रहे सचिव बाबू अहिरवार बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के द्वितीय चरण के लिए मार्च-अप्रैल 2025 में जिन लोगों का सर्वे हुआ था और अब जिन लोगों का नाम आया है, ऐसे सभी लोगों का सत्यापन हो रहा है.
ऐसे हो रहा सत्यापन
मार्च-अप्रैल 2025 में आवास प्लस 2024 सर्वे हुआ था. उस सर्वे के दौरान ग्राम पंचायत सचिव अपनी ही पंचायत का सर्वे कर रहे थे लेकिन अब दूसरी ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा सत्यापन हो रहा है. ताकि सत्यापन में कोई फर्जीवाड़ा न हो और पात्र लोगों को ही आवास मिल सके. सत्यापन के दौरान फोटो कैप्चर की जाती है.
सचिव बताते हैं कि छतरपुर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर उन सभी लोगों का सत्यापन हो रहा है, जिन व्यक्तियों का सर्वे हो गया है. वह प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के द्वितीय चरण के लिए पात्र हैं या अपात्र है. इसका सत्यापन घर-घर जाकर कर रहे हैं.
ये हैं पात्रता की शर्तें
बता दें, इस बार प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे में उन लोगों को अपात्र किया गया है जिनके पास एक एकड़ से ज्यादा सिंचित जमीन है. साथ ही 5 एकड़ भूमि से ज्यादा गैर सिंचित जमीन है तो भी वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे. पक्के मकान नहीं होने चाहिए और चार पहिया गाड़ी नहीं होनी चाहिए.
पीएम आवास योजना के लिए सर्वे होने के बाद अब जिला स्तर पर सभी आवेदनों की वेरिफिकेशन शुरू हो गई है. जांच के दौरान अगर किसी के आवेदन में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो लिस्ट में नाम नहीं आएगा. वेरिफिकेशन के बाद पात्र आवेदकों की एक लिस्ट तैयार होगी और उसे संबंधित राज्यों के ग्रामीण विकास विभागों को भेज दिया जाएगा.
छतरपुर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के द्वितीय चरण का सत्यापन ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा किया जा रहा है. सत्यापन की पूरी प्रक्रिया आवास प्लस एप-2024 के जरिए ऑनलाइन की जा रही है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें