भोपाल में सर्दी का ‘महा उत्सव’ शुरू, लाखों लोगों के घूमने-फिरने, खरीदारी का एक ठिकाना, देखें तस्वीरें

भोपाल में सर्दी का ‘महा उत्सव’ शुरू, लाखों लोगों के घूमने-फिरने, खरीदारी का एक ठिकाना, देखें तस्वीरें


Last Updated:

Bhopal News: भोपाल के टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार 18 नवंबर से भोपाल उत्सव मेला की शुरुआत हो गई है. स्थानीय लोगों के लिए यह सर्दी का महा उत्सव भी माना जाता है. हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने, फिरने और खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. लोकल 18 के माध्यम से देखिए मेले की रौनक.

भोपाल का सबसे पुराना भोपाल उत्सव मेला का मंगलवार, 18 नवंबर को आगाज हो गया है. टी.टी. नगर, दशहरा मैदान में इस बार नए-नए झूले और दुकानें आकर्षण का केंद्र बनने वाली है.

2

भोपाल उत्सव मेला में हर साल की तरह इस साल भी खाने के व्यंजनों की ढेर सारी वैराइटी देखने को मिलेगी. इसके साथ ही रोमांच को नया रंग देने के लिए सबसे बड़े झूलों का भी भोपाली मजा ले सकते हैं.

3

बता दें कि, मेले में एक झूले का किराया 50 से 100 रुपए के बीच रखा गया है. हालांकि इसमें जाइंट झूला और रोलर कोस्टर जैसे झूले का किराया 250 रुपए तक पहुंच जाता है. साथ ही कुछ अलग-अलग तरह के स्विंग वाले झूले भी यहां आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

4

इसके अतिरिक्त मेले में खाने-पीने के ढेर सारे अलग-अलग वैरायटी के स्टॉल्स भी लगे हुए हैं. राजधानी भोपाल में ठंड का सितम दिखने लगा है. इसी बीच आप भोजपाल मेले में परिवार संग मस्ती और रोमांच का आनंद ले सकते हैं. इसके लिए आपको मेला स्थल से ही टिकट मिल जाएगी.

5

यहां मौजूद खाने पीने की स्टाल के अलावा खरीदारी के लिए भी ढेर सारे अलग-अलग स्टॉल्स मौजूद हैं. इसमें खास तौर पर महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रकार की चूड़ियां कंगन और लाख के कड़े मौजूद है.

6

कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए यहां पर कश्मीरी शॉल पशमीना शॉल और कश्मीरी सलवार सूट भी आए हुए हैं ल. अलग-अलग दुकानों पर ढेर सारे शाल ₹200 से लेकर ₹20000 तक में मौजूद है.

7

इसका अतिरिक्त जूते चप्पल की भी यहां ढेर सारी दुकान मिल जाती है. साथ ही महिलाओं के आकर्षण के लिए एक से बढ़कर एक अलग-अलग लेटेस्ट डिजाइन के पर्स भी यहां मौजूद है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

भोपाल में सर्दी का ‘महा उत्सव’ शुरू, लाखों के घूमने-फिरने, खरीदारी का 1 ठिकाना



Source link