अर्टिगा ने फोड़ा बम, Fortuner का निकाल दिया दम! बन गई इंडिया की बेस्टसेलिंग 7 सीटर

अर्टिगा ने फोड़ा बम, Fortuner का निकाल दिया दम! बन गई इंडिया की बेस्टसेलिंग 7 सीटर


Last Updated:

अक्टूबर 2025 में मारुति सुजुकी अर्टिगा ने 7-सीटर सेगमेंट में टॉप किया, स्कॉर्पियो, बोलेरो, इनोवा की बिक्री बढ़ी, जबकि एक्सयूवी 700 और फॉर्च्यूनर में गिरावट आई. अर्टिगा, मौजूदा समय में इंडिया की बेस्टसेलिंग 7 सीटर कार है. अपने सेगमेंट में यह कार लंबे समय से नंबर 1 बनी हुई है. सेल का आलम ये है कि इसने अक्टूबर में टोयोटा फॉरच्युनर को भी मात दे दी है.

अक्टूबर 2025 का महीना भारतीय कार बाजार के 7-सीटर सेगमेंट के लिए बहुत अच्छा रहा. फेस्टिवल सीजन में बढ़ी मांग और बड़ी फैमिली कारों के क्रेज के कारण 7-सीटर एसयूवी और एमपीवी की बिक्री अच्छी रही. अक्टूबर में भी मारुति सुजुकी अर्टिगा ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी और महिंद्रा स्कॉर्पियो, बोलेरो और टोयोटा इनोवा जैसी गाड़ियों को पछाड़ दिया. अर्टिगा, स्कॉर्पियो, बोलेरो और इनोवा की बिक्री में सालाना वृद्धि देखी गई. वहीं, टॉप 10 में शामिल महिंद्रा एक्सयूवी 700 और टोयोटा फॉर्च्यूनर की बिक्री में गिरावट आई. आइए, पिछले महीने की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग 7-सीटर कारों की सेल्स रिपोर्ट विस्तार से जानते हैं.

Generated image

अक्टूबर में मारुति सुजुकी अर्टिगा की 20,087 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना तौर पर 7% की ग्रोथ है. अर्टिगा ने 7-सीटर सेगमेंट में टॉप पोजिशन हासिल की है. किफायती कीमत, शानदार माइलेज और मारुति की विश्वसनीयता के कारण यह बड़ी भारतीय फैमिलियों और फ्लीट खरीदारों की पहली पसंद बनी हुई है.

Generated image

महिंद्रा स्कॉर्पियो की 17,880 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना तौर पर 14% की ग्रोथ है. स्कॉर्पियो N और स्कॉर्पियो क्लासिक अपनी मजबूत रोड प्रेज़ेंस और दमदार परफॉर्मेंस के कारण शहरी और ग्रामीण बाजारों में पॉपुलर हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Generated image

महिंद्रा बोलेरो की 14,343 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना तौर पर 46% की ग्रोथ दिखाती है. अपनी बेजोड़ मजबूती, कम मेंटेनेंस लागत और छोटे शहरों में अटूट भरोसे के कारण बोलेरो की डिमांड में बंपर तेजी है.

Generated image

टोयोटा इनोवा की 11,089 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना तौर पर 25% की ग्रोथ है. इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाईक्रॉस प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में विश्वसनीयता और ब्रैंड लॉयल्टी के लिए जानी जाती हैं.

Generated image

महिंद्रा एक्सयूवी 700 की 10,139 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना तौर पर 3% की गिरावट दिखाती है. यह मिडसाइज एसयूवी अपने अडवांस फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है.

Generated image

किआ कैरेन्स की 8,779 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना तौर पर 38% की ग्रोथहै. प्रीमियम लुक और फीचर्स के कारण यह ग्राहकों के बीच काफी फेमस है.

Generated image

मारुति सुजुकी एक्सएल6 की 3,611 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना तौर पर 10% की ग्रोथदिखाती है. अर्टिगा के इस प्रीमियम वर्जन को कैप्टन सीट और आकर्षक लुक के कारण पसंद किया जा रहा है.

Generated image

रेनो ट्राइबर की 3,170 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना तौर पर 50% की ग्रोथहै. कॉम्पैक्ट साइज और किफायती कीमत के कारण यह सस्ती 7-सीटर कार खरीदारों के लिए अच्छा विकल्प है.

Generated image

टोयोटा फॉर्च्यूनर की 2,920 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना तौर पर 21% की गिरावट दिखाती है. हालांकि, फॉर्च्यूनर अपने सेगमेंट की किंग है.

Generated image

टाटा सफारी की 2,510 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना तौर पर 20% की ग्रोथ है. यह पावर और फीचर्स के कारण काफी पॉपुलर है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

अर्टिगा ने फोड़ा बम, Fortuner का निकाल दिया दम! बन गई बेस्टसेलिंग 7 सीटर



Source link