Rishabh Pant Captaincy Record: इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा है ऋषभ पंत का कप्तानी रिकॉर्ड? करो या मरो वाले मैच में संभालेंगे कमान!

Rishabh Pant Captaincy Record: इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा है ऋषभ पंत का कप्तानी रिकॉर्ड? करो या मरो वाले मैच में संभालेंगे कमान!


Rishabh Pant Captaincy Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुहावटी में खेला जाना है. 22 नवंबर से शुरू होने वाले इस टेस्ट को करो या मरो वाला मुकाबला माना जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया पहला टेस्ट 30 रनों से हार चुकी है और सीरीज में 0-1 से पीछे है. कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में दर्द था, इसलिए उन्होंने पहली पारी में बैटिंग करते हुए मैदान छोड़ दिया था. फिर दूसरी इनिंग में भी बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे. गिल की चोट के बाद गुहावटी टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय माना जा रहा है अगर गिल नहीं खेलते तो ऋषभ पंत कप्तानी करते दिखेंगे.

बाएं हाथ के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत न सिर्फ टीम के सबसे भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, बल्कि उनका कप्तानी रिकॉर्ड भी अब तक प्रभावशाली रहा है. ऋषभ पंत ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 5 मैचों में कप्तानी की है. ये सभी मैच टी20 के रहे, जिनमें से 2 में भारत जीता, 2 हारे और एक मुकाबला रद्द रहा था. पंत का कप्तानी रिकॉर्ड ना तो खराब है और ना ही इसे अच्छा करेंगे, वो पहली बार टेस्ट में कप्तान बनकर मैदान पर उतर सकते हैं.

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी कप्तानी का अनुभव है

पंत के टेस्ट कप्तानी बिलकुल नई नहीं होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुऊभव है. पंत ने 2017-18 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली टीम के लिए 5 मैचों में कप्तानी की थी. उसमें से 2 जीत आई थीं. एक हार और 2 मैच ड्रॉ रहे थे. इस प्रदर्शन ने यह साबित किया कि पंत लंबे फॉर्मेट में भी मैच को कंट्रोल करने की क्षमता रखते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


अगर पंत ने गुहावटी टेस्ट में टीम की कमान संभाली तो वो एमएस धोनी के बाद टेस्ट में टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर-कप्तान बन सकते हैं. भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ एमएस धोनी ने ही टेस्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में कप्तानी की है.

गिल के खेलने पर फैसला 21 नवंबर को

शुभमन गिल की उपलब्धता पर अंतिम निर्णय 21 नंवबर यानी आज आ सकता है. शाम को उनका फिटनेस टेस्ट होगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट के संकेत साफ हैं कि यदि गिल उपलब्ध नहीं हुए,तो गुवाहाटी में ऋषभ पंत कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगे. जबकि बल्लेबाजी में उनकी जगह के लिए साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी या फिर देवदत्त पडिक्कल में से किसी एक को मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: 15 महीने बाद इंग्लैंड की टीम में लौटा सबसे खूंखार गेंदबाज, मिसाइल की तरह घातक गेंद फेंककर तोड़ देता है बल्लेबाज का पैर



Source link