झाबुआ में राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 15 नवंबर की रात को हुई थी। शुक्रवार को 19 वर्षीय पीड़िता शुक्रवार को महिला थाने में बयान दर्ज कराने पहुंची, जहां वह अपने साथ वेटलिफ्टिंग में जीते हुए
.
पीड़िता ने बताया कि यह घटना उसकी पहचान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली है। उसके अनुसार, वह पानी पूरी खाने गई थी, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ बदतमीजी की और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
इन आरोपियों ने पीड़िता को पीटा
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो विवेक, संदीप, अरविंद और गोलू निनामा ने उसे मारना शुरू कर दिया। पीड़िता ने तुरंत अपने भाई को बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने अपने 7-8 अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़िता और उसके भाई को बेल्ट और अन्य वस्तुओं से पीटा।
पुलिस ने इस मामले में शुरू में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर आरोप लगाया है कि आरोपियों के प्रति नरमी बरती जा रही है। उसका कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों पर सख्त और समान कार्रवाई होनी चाहिए।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
इस पूरे मामले पर एडिशनल एसपी प्रतिपालसिंह महोबिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों में से एक को घटना के तुरंत बाद ही हिरासत में ले लिया गया था, जबकि दो अन्य आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों की संख्या पर उठ रहे सवालों पर एडिशनल एसपी ने कहा कि पीड़िता के बयान और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। यदि जांच में अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके नाम भी मुकदमे में जोड़े जाएंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता और उसके परिवार ने इस मामले में न्याय और सभी आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।