सर्दियों का मौसम आते ही हमारे खान-पान में बड़ा बदलाव आ जाता है. ठंड के मौसम में लोग ज्यादा तैलीय, मसालेदार और भारी भोजन करने लगते हैं. जिससे पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसी वजह से गैस, अपच, पेट दर्द, कब्ज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. डॉक्टर अनिल पटेल कहते है कि लेकिन क्या आप जानते हैं.
इन समस्याओं का समाधान आपकी रसोई में ही छिपा है? अदरक, हल्दी, लहसुन, दालचीनी और अजवाइन जैसे मसाले न केवल स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखकर पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करते हैं.
अदरक: ठंड भगाए, पेट को रखे आराम
अदरक को सर्दियों का सुपरफूड कहा जा सकता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और पाचन तंत्र को सक्रिय बनाए रखते हैं. अगर आपको अक्सर गैस, पेट फूलना या कब्ज की शिकायत रहती है, तो अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद रहेगा.
सेवन तरीका
सुबह खाली पेट अदरक का पानी पीएं या अदरक को गर्म पानी में उबालकर चाय की तरह लें. खाना खाने के बाद अदरक का छोटा टुकड़ा चबाने से भी पाचन सुधरता है और मुँह की बदबू भी दूर होती है.
हल्दी: रोग प्रतिरोधक शक्ति और पाचन दोनों बढ़ाए
हल्दी हर भारतीय रसोई का जरूरी हिस्सा है. इसमें पाया जाने वाला कर्क्यूमिन तत्व शरीर की सूजन को घटाता है और पाचन को दुरुस्त रखता है. ठंड के मौसम में हल्दी शरीर की आंतरिक गर्मी को बनाए रखती है, जिससे पेट की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं.
सेवन तरीका
रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना बेहद लाभदायक होता है. इसके अलावा सुबह हल्के गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। इसे सब्जियों या दालों में मिलाने से स्वाद और सेहत दोनों बढ़ते हैं.
लहसुन: ठंड और अपच दोनों से बचाए
लहसुन सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और पाचन को बेहतर बनाने के लिए सबसे असरदार उपायों में से एक है.इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं. गैस बनने से रोकते हैं.
सेवन तरीका
सुबह खाली पेट 1 कली कच्ची लहसुन पानी के साथ खा लें. अगर कच्चा स्वाद पसंद न हो तो इसे थोड़ा घी या अजवाइन के साथ भूनकर भी खा सकते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है.
4. दालचीनी: मेटाबॉलिज्म बढ़ाए और पेट रखे हल्का
दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सर्दियों में पेट की समस्याओं से भी बचाता है. यह भूख को नियंत्रित करती है. ब्लोटिंग (पेट फूलना) की समस्या को कम करती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखते हैं.
सेवन तरीका
सुबह खाली पेट दालचीनी पानी पीना पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है. इसे चाय या दूध में डालकर भी सेवन किया जा सकता है। दालचीनी मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है.
अजवाइन: गैस और एसिडिटी का घरेलू इलाज
अजवाइन को पेट की समस्याओं का सबसे आसान और असरदार इलाज माना जाता है. इसमें थाइमोल नामक तत्व होता है, जो पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है. गैस बनने से रोकता है। ठंड में इसका सेवन पेट को आराम देता है और एसिडिटी को दूर करता है.
सेवन तरीका
अजवाइन का गर्म पानी सुबह खाली पेट पिएं. आप चाहें तो इसमें थोड़ा काला नमक मिलाकर भी ले सकते हैं। खाना खाने के बाद आधा चम्मच अजवाइन चबाने से भारीपन और बदहजमी में तुरंत राहत मिलती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.