AUS vs ENG: स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत, दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे कमिंस? खुद दिया अपडेट

AUS vs ENG: स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत, दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे कमिंस? खुद दिया अपडेट


The Ashes Series: एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया. पर्थ में खेले गए टेस्ट में मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई. स्टार्क ने मैच में 10 विकेट चटकाए, वहीं हेड ने दूसरी इनिंग में 123 रनों की अद्भुत पारी खेली. स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की सीरीज में जीत से शुरुआत की है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या 4 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में रेगुलर कप्तान पैट कमिंस वापसी करेंगे या नहीं? स्टार खिलाड़ी ने खुद इसपर बड़ा अपडेट दिया है. 

ब्रिस्बेन में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में एशेज सीरीज 2025-26 का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, जिसमें कप्तान पैट कमिंस वापसी कर सकते हैं। पैट कमिंस पीठ के निचले हिस्से में चोट की वजह से पर्थ टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सके थे, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया।

Add Zee News as a Preferred Source


पैट कमिंस ने ब्रॉडकास्टर कायो स्पोर्ट्स से कहा, “मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। मैंने इस हफ्ते पर्थ में कुछ अच्छे सेशन किए। मैंने लगभग 10 ओवर बॉलिंग की, फिर कुछ आराम किया और फिर दोबारा खेलना शुरू किया। मेरे दूसरे टेस्ट में खेलने के चांस आधे हैं। मुझे उम्मीद है कि शायद बीते कुछ हफ्तों की तुलना में बेहतर महसूस करूंगा।”

कमिंस की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई खेमे को मजबूती मिलेगी। जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से शुरुआती दो टेस्ट से बाहर हैं। माना जा रहा है कि वह पांच मुकाबलों की पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं।
पैट कमिंस ने बताया है कि उनकी फिटनेस पर आखिरी फैसला दूसरे टेस्ट से ठीक पहले होगा।

अगर कमिंस को गाबा में खेलने की इजाजत मिलती है, तो तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट को बाहर बैठना पड़ सकता है, जिन्होंने सीरीज के पहले मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर में डेब्यू किया था। पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।इंग्लैंड की पहली पारी 172 रन पर सिमट गई थी।

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट निकाले। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 132 रन पर सिमट गई। इसी के साथ इंग्लैंड ने 40 रन की लीड हासिल की। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 164 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 रन का टारगेट दिया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 28.2 ओवरों में हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने 123 रन की पारी खेली, जबकि मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 51 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड ने अंग्रेजों को समझाया पर्थ का असली ‘अर्थ’… AUS vs ENG मैच में टूटा 100 साल पुराना रिकॉर्ड

 

 

 



Source link