सिंगरौली में रात का तापमान गिरा, पारा 11 डिग्री पहुंचा: कोहरे से बढ़ी ठंड, दिन में भी जलीं वाहनों की हेडलाइट; नमी ने इलाकों में बढ़ाई सर्दी – Singrauli News

सिंगरौली में रात का तापमान गिरा, पारा 11 डिग्री पहुंचा:  कोहरे से बढ़ी ठंड, दिन में भी जलीं वाहनों की हेडलाइट; नमी ने इलाकों में बढ़ाई सर्दी – Singrauli News


सिंगरौली जिले में शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बदलाव से ठंड का असर आम जनजीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार सुबह घटकर लगभग 11 डिग्र

.

सुबह के समय जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिब्लिटी काफी कम हो गई। इसके कारण मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी देरी की शिकायतें मिलीं। कोहरे ने ठंड के प्रभाव को और बढ़ा दिया।

विशेषज्ञ बोले-घना कोहरा और नमी ने इलाकों में बढ़ाई सर्दी

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि जिन इलाकों में घना कोहरा था, वहां सतह से निकलने वाली नमी और ठंडी हवाओं के कारण ‘महसूस होने वाला’ तापमान वास्तविक से भी कम रहा। सरई, माडा और चितरंगी जैसे ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवाओं का असर अधिक महसूस किया गया। प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक कामकाजी लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

स्थानीय निवासियों ने भी इस बदलाव को महसूस किया। कई लोगों ने बताया कि सुबह उठते ही उन्हें गर्म कपड़े पहनने पड़े और ठंड के कारण बाहरी गतिविधियों में परेशानी हुई। प्रशासन ने कोहरे और कम तापमान को देखते हुए वाहन चालकों को हेडलाइट्स का उपयोग करने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।



Source link