स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साउंडप्रूफ 10 मीटर शूटिंग रेंज शुरू: डिप्टी सीएम ने की शुरुआत; अब मिलेगी मल्टी स्पोर्ट्स सुविधा – Rewa News

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साउंडप्रूफ 10 मीटर शूटिंग रेंज शुरू:  डिप्टी सीएम ने की शुरुआत; अब मिलेगी मल्टी स्पोर्ट्स सुविधा – Rewa News


रीवा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज आधुनिक साउंडप्रूफ 10 मीटर शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पिस्टल और राइफल से लक्ष्य साधकर नई तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन भी किया गया।

.

नई रेंज के शुरू होने से शूटिंग की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बेहतर अभ्यास स्थल उपलब्ध होगा। जिसकी शुरुआत डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने की।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना के बाद रीवा में खिलाड़ियों को एक ही कैंपस में मल्टी-स्पोर्ट गतिविधियों की सुविधा मिलने लगी है। यहां लगातार विकसित हो रही इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं ने जिले को खेल प्रतिभाओं का हब बनाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।

कार्यक्रम के दौरान एमपी स्टेट मास्टर एथलेटिक्स मीट 2025 के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही परिसर में स्थापित सनबोर्ड, इलेक्ट्रिक बोर्ड और नई शूटिंग रेंज जैसी आधुनिक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया, जो इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की उपयोगिता, तकनीकी गुणवत्ता और खिलाड़ियों के प्रदर्शन सुधार में अहम भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और रीवा के खेल भविष्य को लेकर सकारात्मक उम्मीदें व्यक्त की।

डिप्टी सीएम ने शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र प्रजापति, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, बड़ी संख्या में पहुंचे खिलाड़ी, खेलप्रेमी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link