टीकमगढ़ के नजरबाग मंदिर में श्रीराम विवाह महोत्सव शुरू: आज पारंपरिक विवाह मंडप सजाया; मंगलवार को निकलेगी दूल्हा सरकार की बारात – Tikamgarh News

टीकमगढ़ के नजरबाग मंदिर में श्रीराम विवाह महोत्सव शुरू:  आज पारंपरिक विवाह मंडप सजाया; मंगलवार को निकलेगी दूल्हा सरकार की बारात – Tikamgarh News


टीकमगढ़ के नजरबाग स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में इस वर्ष भी श्रीराम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत रविवार रात लग्न कार्यक्रम से हुई, जिसके बाद सोमवार को मंदिर परिसर में पारंपरिक विवाह मंडप सजाया गया।

.

सुंदरकांड पाठ और बुंदेली गीतों की गूंज

सोमवार को रामगोपाल शर्मा और उनकी मंडली ने सुंदरकांड का पाठ किया। वहीं महिलाओं ने पारंपरिक बुंदेली विवाह गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

मंगलवार को निकलेगी बारात, मंदिर में होंगे विवाह संस्कार

मंदिर के पुजारी सुरेंद्र मोहन द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे भगवान श्रीराम की बारात गाजे-बाजे और शोभायात्रा के साथ मंदिर से निकलेगी। नगर भ्रमण करने के बाद बारात वापस मंदिर पहुंचेगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम–जानकी विवाह की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। पाणिग्रहण संस्कार देर रात तक चलने की संभावना है।

26 नवंबर को कथा और समापन

महोत्सव के अंतिम दिन 26 नवंबर को सत्यनारायण भगवान की कथा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ चार दिवसीय श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव का समापन होगा।



Source link