टीकमगढ़ में रात का पारा 14.7 डिग्री: दिन का तापमान 27 डिग्री, धूप से राहत; फसलों को फायदा – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में रात का पारा 14.7 डिग्री:  दिन का तापमान 27 डिग्री, धूप से राहत; फसलों को फायदा – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। पिछले एक सप्ताह से जिले में ठंड का असर कुछ कम हुआ है। दिन का तापमान लगातार 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि रात का तापमान बढ़कर 14.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

.

भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और सोमवार को 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और सोमवार रात को 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आसमान में हल्के बादल छाए रहने के कारण दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई है। अगले कुछ दिनों तक दिन और रात का तापमान इसी तरह बने रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने और रात में ठंड पड़ने से फसलों को लाभ मिल रहा है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है। विभाग ने आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की भी आशंका व्यक्त की है। हालांकि, नवंबर महीने में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link