आनंदपुर में घरेलू गैस के अवैध कारोबार का खुलासा: 21 सिलेंडर जब्त, गुना के आरोन से हो रही थी सप्लाई – Vidisha News

आनंदपुर में घरेलू गैस के अवैध कारोबार का खुलासा:  21 सिलेंडर जब्त, गुना के आरोन से हो रही थी सप्लाई – Vidisha News


विदिशा जिले की लटेरी तहसील के आनंदपुर क्षेत्र में प्रशासन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने अवैध घरेलू गैस सिलेंडरों की तस्करी का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 21 सिलेंडर जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 63,808 रुपये बताई जा रही है।

.

दुकानों से जब्त सिलेंडर

जांच में पता चला कि महेंद्र की मिनी किराना दुकान पर अवैध रूप से 8 गैस सिलेंडर रखे गए थे। वहीं, राजू शर्मा द्वारा संचालित “राजू महाराज” दुकान से 13 सिलेंडर जब्त किए गए। सिलेंडर गुना जिले के आरोन स्थित बालाजी भारत गैस ग्रामीण वितरक से लाए गए थे।

अवैध बिक्री की जानकारी मिली

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि इन सिलेंडरों को आनंदपुर क्षेत्र में खुलेआम अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। इससे स्पष्ट हुआ कि यह सिलेंडर स्थानीय लोगों को बिना वैध अनुमति के उपलब्ध कराए जा रहे थे।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे की जांच जारी है और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

दुकान में रखे मिले सिलेंडर



Source link