वर्ल्ड कप फाइनल में जिसने किया भारत की नाक में दम, उसे दिल्ली ने किया मालामाल

वर्ल्ड कप फाइनल में जिसने किया भारत की नाक में दम, उसे दिल्ली ने किया मालामाल


Last Updated:

Laura Wolvaardt WPL 2026 Auction Delhi Capitals: वर्ल्ड कप फाइनल 2025 में भारत की नाक में दम करने वालीं साउथ अफ्रीकी कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने करोड़पति बनाया है. उन्हें WPL ऑक्शन 2026 में दिल्ली की तीन बार की रनरअप दिल्ली टीम ने 1.10 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा.

लौरा वोल्वार्ड्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.

नई दिल्ली. विमेंस वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में शतक ठोककर भारत की नाक में दम करने वाली विस्फोटक बल्लेबाज और साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट WPL ऑक्शन में मालामाल हो गईं हैं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया है. लौरा वोल्वार्ड्ट को खरीदने के लिए दिल्ली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच तगड़ी बीडिंग वॉर हुई, जिसे अंत में तीन बार की रनरअप दिल्ली कैपिटल्स ने जीता.

अब दिल्ली के लिए खेलेंगी वोल्वार्ड्ट
दो सीजन गुजरात जायंट्स के लिए खेलने के बाद अब लौरा वोल्वार्ड्ट दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में धूम मचाती नजर आएंगी. उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच तगड़ी बिडिंग रेस हुई. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. आरसीबी ने पहली बोली लगाई. इसके बाद दिल्ली भी मैदान में कूद पड़ी. आरसीबी और दिल्ली के बीच बोली बढ़ती रहीं और कीमत एक करोड़ पहुंच गई. दिल्ली ने फिर पैदल उठाते हुए एक करोड़ 10 लाख रुपये की बोली लगा दी. यहां आरसीबी ने पीछे हटने का फैसला लिया, जिससे साउथ अफ्रीकी कप्तान दिल्ली की टीम का हिस्सा बन गईं.

विस्फोटक बैटिंग में माहिर
लौरा वोल्वार्ड्ट विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं. वह साउथ अफ्रीका के लिए ओपनिंग करती हैं. महिला वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका को फाइनल में पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहा. इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 500 से ज्यादा रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं. फाइनल में उन्होंने मेजबान भारत की नाक में दम कर दी थी. भारत भले ही चैंपियन बन गया, लेकिन इस खिताबी जंग में उनके शतक ने भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं.

ऐसा है WPL करियर
पहले WPL सीजन में बेथ मूनी की चोट के बाद उनकी विमेंस प्रीमियर लीग में एंट्री हुई. वोल्वार्ड्ट ने गुजरात जायंट्स के लिए सिर्फ 10 मैच में 134.19 के SR पर 310 रन बनाए हैं. वह दो सीजन गुजरात के लिए खेली हैं. उनका ओवरऑल WPL करियर को देखें तो 13 मैच में 125.74 के स्ट्राइक रेट और 26.31 की औसत से 342 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने तीन फिफ्टी भी ठोकी हैं. उनका बेस्ट स्कोर 76 रन है, जो आरसीबी के खिलाफ एक मैच में बनाया था.

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा… और पढ़ें

homecricket

वर्ल्ड कप फाइनल में जिसने किया भारत की नाक में दम, उसे दिल्ली ने किया मालामाल



Source link